UP Madarsa Act: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में मदरसों का सर्वे कराया था जिसमें कई चौकाने वाली बातें सामने आईं थीं। ताजा मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को असंवैधानिक करार दिया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि यह एक्ट धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों के खिलाफ है। अपने फैसले में कोर्ट ने यूपी सरकार को निर्देश दिया है कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे मदरसा में पढ़ रहे छात्रों को औपचारिक शिक्षा प्रणाली में शामिल किया जा सके। आज शुक्रवार को लखनऊ बेंच ने अंशुमान सिंह राठौड़ की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और सुभाष विद्वार्थी की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया।
सर्वे में 8441 मदरसे बिना मान्यता के मिले
यूपी सरकार की ओर से कराए गए सर्वे में 8441 मदरसे बिना मान्यता के चलते पाए गए थे। 10 सितंबर 2022 से लेकर 15 नवंबर 2022 तक प्रदेश भर के मदरसों का सर्वे कराया गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 30 नवंबर तक कर दिया गया था। इस सर्वे में भारत नेपाल सीमा पर सैकड़ों की तादात में ऐसे मदरसे मिले थे जो बिना किसी मान्यता के संचालित किए जा रहे हैं।
सर्वाधिक अवैध मदरसे मुरादाबाद में
इस सर्वे में प्रदेश के 8441 मदरसों का सर्वे किया गया था। जिसमें सर्वाधिक बिना मान्यता प्राप्त मदरसे मुरादाबाद में 550, बस्ती में 350 और मुज्जफरनगर में 240 मदरसे मिले हैं। जबकि लखनऊ में करीब 100 मदरसे बिना मान्यता के संचालित हैं, प्रयागराज में 90, आजमगढ़ में 132 और कानपुर शहर में 85 से अधिक मदरसे हैं।
फंड की जानकारी नहीं दे पाए ज्यादातर मदरसे
इन मदरसों का सर्वे जहां आधारभूत संरचना को लेकर किया गया था। तो वहीं यह भी जानकारी ली गई कि इन मदरसों में छात्र और अध्यापक कितने हैं। इसके अलावा इनको संचालित किस प्रकार से किया जा रहा है। इन मदरसों की फंडिंग कैसे हो रही है। फंडिंग के सवाल पर ज्यादातर मदरसे सरकार को स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाए हैं।
क्या है कानून
जिस कानून को हाईकोर्ट ने असंवैधानिक करार देते हुए धर्मनिरपेक्षता की मूल भावना के खिलाफ कहा है। वह कानून यूपी सरकार की ओर से पारित किया गया है। इसे राज्य में मदरसों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया था। इस कानून से मदरसों को न्यूनतम मानक पूरा करने पर बोर्ड से मान्यता मिल जाती थी।
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
14 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
57 mins agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
3 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
3 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
3 hrs agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
4 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
4 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines