विवेक चंद्र, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर चुनाव आयोग के फैसले को लेकर राजभवन की चुप्पी और झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा के ट्विटर वॉर के बीच माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन ने अपनी चाल से भाजपा को न सिर्फ मात दे दी है बल्कि भविष्य के लिए अपनी राजनीतिक जमीन भी तैयार कर ली है।
अभी पढ़ें – Delhi: आजाद मार्केट इलाके में निर्माणाधीन 4 मंजिला इमारत गिरी, राहत बचाव कार्य जारी
हेमंत सोरेन और उनकी सरकार डंके की चोट पर जनता के बीच यह संदेश देने में कामयाब रही है कि आदिवासी हितों को लेकर लिए गए फैसलों के कारण ही उन्हें ऑपरेशन लोटस के जरिए निशाना बनाया जा रहा है। राजनीति अस्थिरता और रिसॉर्ट पॉलिटिक्स के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने न सिर्फ मंत्रालय के कामकाज को संभाले रखा बल्कि पुरानी पेंशन योजना को लागू कर जनता की दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही।
फिर चर्चा में 1932 का खतियान
वहीं, विधानसभा के विशेष सत्र में 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति और ओबीसी के आरक्षण पर जल्द ही प्रस्ताव लाने की बात कह कर हेमंत सोरेन ने आदिवासियों और ओबीसी वर्ग को एकजुट करने का मास्टर स्ट्रोक खेलकर बीजेपी को बैकफुट पर खड़ा कर दिया है। कई सार्वजनिक सभाओं में हेमंत ने साफ तौर पर कहा है कि आदिवासी होने के कारण ही बीजेपी उन्हें हटाने की कोशिश कर रही है। इसका सामना मजबूती से किया जाएगा।
कांग्रेस मानती है, जनता के भरोसे को बचाने की लड़ाई!
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेश ठाकुर यह स्वीकार करते हुए कहते हैं कि हां, हम अपनी रणनीति में कुछ हद तक कामयाब हुए हैं। चुनाव में जनता ने हमें बहुमत दिया है, ऐसे में हमारी लड़ाई जनता के भरोसे को बचाने की है। इसे सिर्फ सरकार बचाने की रणनीति के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।
लव जिहाद पर मुखर है बीजेपी
इधर, बीजेपी लगातार लव जिहाद जैसे मामलों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश तो कर रही है, पर वो अब तक न तो यूपीए विधायकों की एकजूटता में सेंधमारी कर पाई है और न ही सरकार की नीतियों के खिलाफ आदिवासियों को एकजुट कर पाई है। हेमंत की यूपीए सरकार के मास्टर स्ट्रोक को भाजपा नकारती तो है, पर उसके पास आगे के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं दिखती।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सीपी सिंह कहते हैं कि हम यह नहीं मानते कि हेमंत सोरेन ने कोई मास्टर स्ट्रोक खेला है। बीजेपी विपक्ष में मजबूती के साथ खड़ी है। वो बस घोषणाएं कर रहे हैं। यह सब सरकार की गिरती हुई साख बचाने की कोशिश में जुटे हैं।
अभी पढ़ें – Weather Update: कई राज्यों में आज भी बारिश का अलर्ट, जानें- अपने यहां के मौसम का हाल
सीपी सिंह कहते हैं कि असली मास्टर स्ट्रोक तब माना जाएगा जब ये घोषणाएं जमीन पर उतरेगी। फिलहाल, झारखंड में सियासी शह-मात के खेल के बीच अब इंतजार यह है कि राजभवन से फैसला आने के बाद हेमंत अपनी अगली चाल कितनी मजबूती से चल पाते हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
15 mins agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
1 hr agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 hr ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
2 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
4 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
5 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
6 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines