मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यूथ मैराथन से युवाओं को दिया नशे के खिलाफ लड़ने का संदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर यूथ मैराथन में युवाओं से नशे के खिलाफ जन आंदोलन चलाने का आह्वान किया. उन्होंने फिट इंडिया और नशा मुक्त हरियाणा अभियान पर जोर दिया.

naayab_fe6c63

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में आयोजित यूथ मैराथन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस दौरान उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर जन-जागरूकता अभियान चलाने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मैराथन केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और नशा मुक्त हरियाणा के निर्माण का एक मजबूत संकल्प है.

विज्ञापन

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा होते हैं. उन्होंने युवाओं से फिट रहने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘फिट इंडिया’ अभियान इसी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकते हैं.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने विद्यालयों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों और युवा समूहों से अपने-अपने क्षेत्रों में ‘नशा मुक्त युवा, नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान को जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया. उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से हरियाणा को नशा मुक्त और सशक्त राज्य बनाया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ