XUV Drowned into Rain Water: मानसून की बारिश ने ऐसा कहर बरपाया है कि लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं। बारिश के पानी में डूबने से 2 और लोगों की मौत हो गई है। हादसा दिल्ली से सटे हरियाणा के जिले फरीदाबाद में हुआ। बीती रात ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज में भरे बारिश के पानी में एक XUV कार फंस गई। कार सवार दोनों लोग उसे निकालने का प्रयास कर रहे थे कि देखते ही देखते करीब 10 फीट पानी भर गया और पानी में डूबने से दोनों लोगों की मौत हो गई।
बैंक कर्मचारी आदित्य ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि मरने वाले दोनों लोग HDFC बैंक के मैनेजर और कैशियर थे। गुरुग्राम के सेक्टर-31 में खुली HDFC की ब्रांच के कैशियर विराज द्विवेदी और मैनेजर पुण्यश्रेय शर्मा बारिश के पानी में डूबने से मारे गए है और कड़ी मशक्कत से उनकी लाशें निकाली गईं। हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ, लेकिन उनके डूबने के बारे में देररात पता चला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हादसे का केस दर्ज कर लिया है।
मैनेजर की पत्नी तलाशने निकली तो घटना का पता चला
आदित्य ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीते दिन खूब बारिश हुई थी। जलभराव के कारण विराज बैंक मैनेजर पुण्यश्रेय को उनकी XUV कार में उनके घर छोड़ने के लिए निकला। विराज को भी उनके घर रही रुकना था, जो ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ओमेक्स सिटी में था। क्योंकि विराज को सुबह किसी काम से दिल्ली जाना था, लेकिन ओल्ड फरीदाबाद में जब वे रेलवे अंडर ब्रिज क्रॉस करने लगे तो उन्हें पानी की गहराई का पता नहीं चला।
कोई बैरिकेडिंग भी नहीं थी, इसलिए कार पानी में उतर गई। इससे पहले कि वे कार को निकाल पाते, वह डूब गई और विराज-पुण्यश्रेय दोनों पानी में डूब गए। पानी में उतरने से गाड़ी लॉक हो गई थी, इसलिए बाहर नहीं निकल पाए और पानी में डूबने से दम घुट गया। दोनों की लाशें कार के अंदर ही मिली। मैनेजर की पत्नी का फोन आने पर उन्हें पता चला तो वे दोनों को तलाशने के लिए निकले थे। विराज की लोकेशन अंडर ब्रिज के पास मिली, जहां पुलिस का सर्च ऑपरेशन चल रहा था।
यह भी पढ़ें:हे भगवान! ताजमहल के गुंबद से भी टपकने लगा पानी; बगीचों में 2 से 3 फीट जलभराव, ASI अलर्ट
पुलिस की बात नहीं मानने का खामियाजा भुगता
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि रेलवे अंडर ब्रिज के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी। सावधानी बरतने के बोर्ड भी लगे हुए थे। पुलिस ने दोनों को इस रास्ते से जाने से मना भी किया था, लेकिन वे कोई दूसरा रास्ता नहीं होने के कारण उसी रास्ते से जाने की बात कहने लगे। पता नहीं था कि वे अंडर ब्रिज ही क्रॉस करेंगे, इसलिए उनकी कार पानी में डूब गई। हादसे का पता चलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था, लेकिन कार में लॉक होने के कारण दोनों मारे गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस वालों की बात मान लेते हो आज दोनों जिंदा होते।
यह भी पढ़ें:176 यात्रियों की बची जान…नहीं उड़ा विमान; जानें क्यों कैंसिल की गई अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट?
संबंधित खबरें
हरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
5 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
21 hrs ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
4 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
5 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
6 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines