Work From Home in Gurugram: NCR में खराब एयर क्वालिटी के चलते गुरुग्राम में ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी गई है। शहर के डीसी अजय कुमार ने जानकारी दी है कि एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बताया गया है कि शहर के सभी प्राइवेट और कॉर्पोरेट ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम मोड में काम करेंगे।
इन ऑफिस के कर्मचारी 20 नवंबर से लेकर अगले आदेश तक घर से ही काम करेंगे। इससे प्रदूषण को कम करने और क्षेत्र में एयर क्वालिटी को बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही लोगों की हेल्थ पर भी कम प्रभाव पडे़गा। इसके अलावा NCR के अन्य शहर भी इसकी मांग कर रहे हैं।
गुरुग्राम में बढ़ा प्रदूषण
मंगलवार यानी 19 नवंबर की सुबह शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 436 तक पहुंच गया था। खतरे के स्तर से ऊपर होने के कारण शहर में दिनभर स्मॉग की स्थिति बनी रही। इसके अलावा लगातार टेम्पेचर में गिरावट भी देखी गई।
इस स्थिति को मैनेज करने के लिए NCR में ग्रेप (GRAP) का चौथा चरण चालू हो गया है। इसके चलते मैन्युफैक्चरिंग वर्क के साथ-साथ होटलों में तंदूर और कोयले आदि जलाने पर भी रोक लगाई गई है।
हालांकि इसके बावजूद भी इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में आज निगम ने 44 लोगों पर 303000 रुपये का जुर्माना लगाया है। बता दें कि ये जुर्माना ग्रेप नियमों का पालन न करने पर लगाया गया है।
प्रदूषण
अन्य शहरों में बढ़ती मांग
गुरुग्राम के अलावा NCR के अन्य शहरों में भी AQI खतरे के निशान को पार करता नजर आ रहा है। जहां दिल्ली में AQI आज शाम 4 बजे तक AQI 494 पहुंच गया, वहीं नोएडा का AQI आज 368 रहा है। फरीदाबाद की बात करें तो इसका AQI 173 और गाजियाबाद का AQI 348 रहा है। ऐसे में इन शहरों में भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इस स्थिति को मैनेज करने के लिए इन शहरों में भी कुछ समय के लिए वर्क फ्रॉम होम मोड लाना होगा।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
4 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines