Woman Slaps MLA: हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के विधायक ईश्वर सिंह ने कहा है कि उन्होंने थप्पड़ मारने वाली महिला को माफ कर दिया है। वे महिला के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे। बता दें कि विधायक बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे।
विधायक के दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित एक महिला ने ईश्वर सिंह को थप्पड़ मार दिया। घटना के दौरान विधायक बाढ़ प्रभावित घुला में हालात का जायजा ले रहे थे। बता दें कि घग्गर नदी के उफान के कारण इलाके में बाढ़ की स्थिति को लेकर यहां के लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की ओर से खास इंतजाम न होने से लोगों में काफी नाराजगी है।
विधायक को थप्पड़ मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किए गए वीडियो में महिला विधायक को थप्पड़ मारती दिख रही है। साथ ही पूछती है कि तुम अब क्यों आए हो? बताया जा रहा है कि महिला एक छोटा बांध के टूटने से नाराज थीं, जिसके कारण क्षेत्र में पानी घुस गया और बाढ़ आ गई।
https://twitter.com/ANI/status/1679168264868626432
वायरल वीडियो में विधायक के पास दिख रही भीड़
वायरल वीडियो में विधायक के आसपास लोगों की भीड़ खड़ी दिख रही है। इसी दौरान गुस्से में दिख रही महिला आगे आती है और उसे थप्पड़ मार देती है।
और पढ़िए – फ्रांस के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ग्वालियर में, चार आतंकियों को मिलेगी सजा
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जेजेपी विधायक ने कहा कि जब वह एक गांव में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने गए तो लोगों ने उनका अपमान किया। बता दें कि जेजेपी हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।
विधायक के मुताबिक, महिला ने कहा कि अगर मैं चाहता तो बांध नहीं टूटता। मैंने उसे समझाया कि यह एक प्राकृतिक आपदा थी। उन्होंने कहा कि मैंने महिला को उसके कृत्य के लिए ‘माफ’ कर दिया है और मैं उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करूंगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
19 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
3 days agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
4 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
4 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
6 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
7 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines