Haryana Woman Gang Raped: देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के पलवल जिले में पुलिसकर्मी की हैवानियत सामने आई है। आरोप है कि हसनपुर थाने में पति के खिलाफ शिकायत के लिए पहुंची महिला को तैनात एएसआई अपने साथियों को सौंप दिया।
इसके बाद साथियों ने महिला को बंधक बनाकर कई घंटे तक दरिंदगी की। इस दौरान उन्होंने अश्लील वीडियो बनाया और फोटो खींच ली। इसके बाद धमकी देकर रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया।
उधर, सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना का पर्दाफाश हुआ तो पुलिस महकमा भी हैरान रह गया। अब पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने एएसआई के अलावा एक महिला सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
आरोपी एएसआइ का नाम शिवचरण है और पूरा मामला 27 जुलाई का बताया जा रहा है। महिला के मुताबिक, वह घरेलू हिंसा से परेशान होकर हसनपुर थाने में शिवचरण से मिली थी,लेकिन उसने शिकायत सुनने से ही इन्कार कर दिया। एएनआई ने महिला को जबरदस्ती बल्ली नामक शख्स के साथ रवाना कर दिया।
कई घटों तक हुई दरिंदगी
आरोप है कि बल्ली उसे खेतों में लेकर गया और यहां पर बने कोठरे में निरंजन व भीम नामक व्यक्ति ने भी सामूहिक दुष्कर्म किया। कई घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर तीनों ने उसे जान से मारने धमकी दी। ब्लैकमेल करने की नीयत से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसे दुर्दशा के साथ भेज दिया कि किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा।
1 लाख रुपये में हुआ था सौदा
पति की मनमुटाव और हिंसा की शिकायत लेकर आई महिला के साथ दरिंदगी की एवज में एएसआई पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि शिवचरण ने 1 लाख रुपये लेकर महिला को दरिंदों के हवाले किया था। यह भी जानकारी सामने आई है कि महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर बिजेंद्र, गजेंद्र और बल्ली उसे पलवल में शांति नामक महिला के आवास पर ले गए। इसके बाद रात भर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रिश्ते में गजेंद्र दरअसल, बिजेंद्र का साला है।
संबंधित खबरें
'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
2 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
5 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
7 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
8 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
11 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
14 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
14 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
15 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
18 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines