---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

जब ASI ही बन गया आबरू का सौदागर, पति की शिकायत लेकर पहुंची महिला को किया हैवानों के हवाले

Haryana Woman Gang Raped: देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के पलवल जिले में पुलिसकर्मी की हैवानियत सामने आई है। आरोप है कि हसनपुर थाने में पति के खिलाफ शिकायत के लिए पहुंची महिला को तैनात एएसआई अपने साथियों को सौंप दिया। इसके बाद साथियों ने महिला को बंधक बनाकर कई घंटे तक दरिंदगी […]

---विज्ञापन---

Haryana Woman Gang Raped: देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के पलवल जिले में पुलिसकर्मी की हैवानियत सामने आई है। आरोप है कि हसनपुर थाने में पति के खिलाफ शिकायत के लिए पहुंची महिला को तैनात एएसआई अपने साथियों को सौंप दिया।

इसके बाद साथियों ने महिला को बंधक बनाकर कई घंटे तक दरिंदगी की। इस दौरान उन्होंने अश्लील वीडियो बनाया और फोटो खींच ली। इसके बाद धमकी देकर रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया।

---विज्ञापन---

उधर, सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना का पर्दाफाश हुआ तो पुलिस महकमा भी हैरान रह गया। अब पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने एएसआई के अलावा एक महिला सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपी एएसआइ का नाम शिवचरण है और पूरा मामला 27 जुलाई का बताया जा रहा है। महिला के मुताबिक, वह घरेलू हिंसा से परेशान होकर हसनपुर थाने में शिवचरण से मिली थी,लेकिन उसने शिकायत सुनने से ही इन्कार कर दिया। एएनआई ने महिला को जबरदस्ती बल्ली नामक शख्स के साथ रवाना कर दिया।

---विज्ञापन---

कई घटों तक हुई दरिंदगी

आरोप है कि बल्ली उसे खेतों में लेकर गया और यहां पर बने कोठरे में निरंजन व भीम नामक व्यक्ति ने भी सामूहिक दुष्कर्म किया। कई घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर तीनों ने उसे जान से मारने धमकी दी। ब्लैकमेल करने की नीयत से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसे दुर्दशा के साथ भेज दिया कि किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा।

1 लाख रुपये में हुआ था सौदा
पति की मनमुटाव और हिंसा की शिकायत लेकर आई महिला के साथ दरिंदगी की एवज में एएसआई पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि शिवचरण ने 1 लाख रुपये लेकर महिला को दरिंदों के हवाले किया था। यह भी जानकारी सामने आई है कि महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।

---विज्ञापन---

 

मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर बिजेंद्र, गजेंद्र और बल्ली उसे पलवल में शांति नामक महिला के आवास पर ले गए। इसके बाद रात भर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रिश्ते में गजेंद्र दरअसल, बिजेंद्र का साला है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 05, 2023 04:01 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola