Senior IPS Puran Singh: हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित उनके सरकारी आवास पर उनका शव मिला है. वाई पूरन कुमार हाल में हरियाणा में एडीजीपी के पद पर तैनात थे. उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार भी हरियाणा कैडर की आईएएस हैं और फिलहाल हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान के दौरे पर हैं.
सितंबर माह में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में हुई थी तैनाती
सीनियर आईपीएस वाई पूरन कुमार ने बीई करने के साथ आईआईएम अहमदाबाद से PGDMC भी किया था. वाई पूरन कुमार 2001 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस थे. हाल में उनकी तैनाती सितंबर महिने में ही रोहतक स्थित सुनारिया के पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में एडीजीपी के पद पर हुई थी. बताया गया है कि वह 7 अक्टूबर तक छुट्टी पर थे. वाई पूरन कुमार अपने कार्यकाल के दौरान कई पदों पर तैनात रहें हैं। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास पर रहते थे. घटना के बाद मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल सुसाइड करने के कारण का पता नहीं चल सका है. चंडीगढ़ पुलिस की SSP कंवरदीप कौर मौके पर पहुंची हैं.
IPS वाई पूरन कुमार की पत्नी भी IAS अधिकारी
सीनियर IPS वाई पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार भी 2001 बैच की IAS ऑफिसर हैं. उनका जन्म 27 अक्टूबर 1977 को हुआ था. उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से इतिहास में एमए और आईआईटी मद्रास से हेल्थ इकोनॉमिक्स में पीएचडी किया है. वह हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की कमिश्नर और सचिव के पद पर पिछले दो साल से तैनात हैं. वह अपने कैरियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुकी हैं. वह हरियाणा के भविष्य विभाग की आयुक्त एवं सचिव भी नियुक्त की गई हैं. इसके अलावा वह मत्स्य पालन विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग की भी सचिव भी रही हैं.
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
2 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
3 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
3 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
4 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines