falseWatch Video: चलती कार से अचानक होने लगी आतिशबाजी, गुरुग्राम में बीच सड़क हुड़दंग, पुलिस ने लिया एक्शन
Author: Pushpendra Sharma
2023-10-19 18:33:25
Moving Car Firecrackers Gurugram: ट्रैफिक नियमों को धता बताकर कुछ युवा न केवल अपनी जान जोखिम में डालते हैं बल्कि उनकी ये हरकत दूसरों के लिए भी आफत बन जाती है। गुरुग्राम की नाइट लाइफ के बीच एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवा गुरुग्राम की सड़कों पर हुड़दंग मचाते हुए दिख रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक चलती कार से अचानक आतिशबाजी होने लगती है। जैसे ही पटाखे फूटने लगते हैं लोग सकते में आ जाते हैं। इसके गेट पर एक युवा को लटका देखा जा सकता है। वहीं पीछे चल रही कारों पर भी युवा गेट पर लटके नजर आते हैं। इस कार पर पुलिस पेट्रोलिंग वाली लाइट्स भी जलती नजर आती हैं।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। कुछ का कहना है कि पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि 2023: एक हाथ से स्टेयरिंग, दूसरे से दनादन तलवार चलातीं रहीं महिलाएं; देखें राजकोट में गरबा का वीडियो
बता दें कि पिछले साल दिवाली की रात सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें चलती कार के ऊपर पिछले हिस्से में आतिशबाजी हो रही थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines