Brijbhushan Singh on Vinesh Phogat Medal: पेरिस ओलंपिक के फाइनल से बाहर होने के बाद अब विनेश फोगाट ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर दी है। बीते दिन विनेश ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया। कांग्रेस ने विनेश को हरियाणा की जुलाना सीट से टिकट दिया है। वहीं विनेश के कांग्रेसी होते ही बृजभूषण सिंह ने उन पर हल्ला बोल दिया है। विनेश ने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं अब बृजभूषण का कहना है कि विनेश इसलिए ओलंपिक में मेडल नहीं जीत सकीं, क्योंकि उन्होंने चीटिंग की थी।
क्या बोले बृजभूषण सिंह?
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह का कहना है कि मैं विनेश फोगाट से पूछना चाहता हूं कि क्या कोई खिलाड़ी एक दिन में दो वेट कैटेगरी में ट्रायल दे सकता है? क्या वजन के बाद ट्रायल को 5 घंटे के लिए रोका जा सकता है? वो धोखाधड़ी करके वहां गई थीं। इसलिए वो कुश्ती नहीं जीतीं। भगवान ने उन्हें दंडित किया है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस जाॅइन करते ही बजरंग पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बरकरार
बजरंग पूनिया से पूछा सवाल
विनेश फोगाट के साथ बजरंग पूनिया भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। बृजभूषण सिंह ने बजरंग पूनिया पर भी पलटवार किया है। उनका कहना है कि बजरंग पूनिया ट्रायल पूरा किए बिना ही ऐशियाई खेलों में भाग लेने चले गए थे। खेल के क्षेत्र में हरियाणा भारता का मुकुट है। मगर उन्होंने ढाई साल तक कुश्ती को रोक दिया था। क्या यह सच नहीं है कि बजरंग बिना ट्रायल के ही एशियाई खेलों में चले गए थे। अगर कोई बेटियों का अपमान करने का दोषी है, तो वह बजरंग और विनेश हैं। दोनों ने इसकी कहानी लिखी। भूपिंदर सिंह हुड्डा भी इसके लिए जम्मेदार हैं।
हरियाणा में करेंगे प्रचार
बृजभूषण सिंह का कहना है कि अगर पार्टी चाहेगी, तो वो हरियाणा में बीजेपी का प्रचार जरूर करेंगे। हरियाणा में बीजेपी का कोई भी उम्मीदवार विनेश को हरा सकता है। बता दें कि 5 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसके नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे।
यह भी पढ़ें- हम सड़क पर घसीटे जा रहे थे…कांग्रेस में शामिल होने के बाद छलका विनेश का दर्द, देखें Video
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines