ओलिंपियन पहलवान और जींद के जुलाना से भाजपा विधायक विनेश फोगाट को हरियाणा की भाजपा सरकार ने 3 ऑफर दिए हैं, जिनमें से एक ऑफर को उन्होंने चुना लिया है और खेल विभाग को अपना फैसला भी सुना दिया है। विनेश फोगाट को सरकारी नौकरी, प्लॉट और 4 करोड़ कैश अवार्ड ऑफर किया था।
सूत्रों के अनुसार, विनेश फोगाट ने 4 करोड़ के कैश अवार्ड को चुना है। हालांकि उन्होंने घर बनाने के लिए प्लॉट भी मांगा है, लेकिन अभी उनकी दूसरी मांग पर फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन विनेश ने अपना फैसला सरकार को बता दिया है।
दरअसल, विनेश ने बजट सत्र के दौरान सवाल उठाया था कि ओलंपिक में जब उनके मैच पर विवाद हुआ था तो भाजपा सरकार ने उन्हें सिल्वर मेडलिस्ट के बराबर सम्मान और अवार्ड देने की घोषणा की थी। 8 महीने के बीतने के बाद भी वादा पूरा नहीं किया गया तो जवाब में खेल विभाग की और सरकार की ओर से विनेश को 3 ऑफर दिए गए।
मेडल जीतने से चूक गई थीं फोगाट
बता दें कि विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लिया था। शानदार प्रदर्शन करते हुए वह 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पहुंची थीं। 7 अगस्त 2024 को फाइनल मैच से ठीक पहले उनका वजन किया गया, लेकिन उनका वजन 50 किलोग्राम से 100 ग्राम ज्यादा मिला, जबकि ओलंपिक में खिलाड़ी को अपने वजन वर्ग में ही रहना होता है। निर्धारित वजन से कुछ ग्राम ज्यादा वजन होने पर उन्हें मैच के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। 6 अगस्त को पहली बार वजन मापने पर उनका वेट 49.9 किलोग्राम था, लेकिन दूसरी बार में वह ज्यादा हो गया। इस पर खूब विवाद हुआ था, कोर्ट तक मामला पहुंचा था।
मुख्यमंत्री सैनी ने किया था बड़ा ऐलान?
विनेश फोगाट को लेकर इंटरनेशनल लेवल पर हुए विवाद को देखते हुए 7 अगस्त 2024 को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखी थी कि विनेश, आप भारत का गौरव हैं। भारतीयों के लिए प्रेरणा हैं। अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा से आपने ओलंपिक के मंच पर भारत को गौरवान्वित किया है। हरियाणा समेत पूरा देश आपके साथ खड़ा है।
आपने हर चुनौती का डटकर सामना किया है। हमें अपनी बेटी पर पूरा भरोसा है। आप सभी बाधाओं को पार करके भारत का नाम रोशन करती रहेंगी। भारत का गौरव, हमारी बेटी, विनेश फोगट…अगले दिन उन्होंने लिखा कि न केवल हरियाणा प्रदेश को, बल्कि पूरे देश को विनेश फोगट पर गर्व है। विनेश फोगट को सरकार की ओर से रजत पदक विजेता को मिलने वाले सभी लाभ दिए जाएंगे।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
11 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
22 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
2 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
3 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
4 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
6 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
10 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
10 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
11 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines