Vinesh Phogat Bajrang Poonia Joined Congress: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को आज संजीवनी मिल सकती है। पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस जाॅइन करेंगे। इसको लेकर दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम रखा गया है। पार्टी ने इसके लिए प्रेस रिलीज भी जारी की है। इस कार्यक्रम में बड़ी हस्तियां पार्टी में शामिल होंगी।
इस बीच विनेश के कांग्रेस जाॅइन करने के बाद चुनाव लड़ने की भी अटकले हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो विनेश जींद की जुलाना या दादरी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं विनेश 11 सितंबर को नामांकन करेंगी, जबकि बजरंग पूनिया उनके प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। बजरंग के चुनाव मैदान में नहीं उतरने के पीछे की भी बड़ी वजह सामने आई है।
बृजभूषण सिंह ने साधा निशाना
जानकारोें की मानें तो बजरंग झज्जर की बादली सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन यहां से पार्टी कुलदीप वत्स को उम्मीदवार बनाना चाहती है ऐसे में उन्होंने टिकट लेने से इंकार कर दिया। वहीं विनेश-बजरंग के कांग्रेस जाॅइन करने से पहले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ जब आरोप लगाए गए तभी मैंने बोल दिया था कि यह साजिश कांग्रेस, दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा की है। अब मुझे इस पर कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। पूरा देश जान गया है।
ये भी पढ़ेंः Haryana Election : क्या CM नायब सैनी को किनारा कर रही BJP? लिस्ट से मिल रहे ये 5 संकेत
बता दें कि 4 सितंबर को विनेश और बजरंग ने दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की थी। राहुल से मिलने के बाद वे केसी वेणुगोपाल से भी मिले थे। हालांकि मीटिंग में क्या चर्चा हुई। राजनीतिक दांव के बारे में भी दोनों पहलवानों ने भी फिलहाल चुप्पी साध रखी है।
ये भी पढ़ेंः मजबूरी या बगावत का डर…बड़े चेहरों पर फोकस, भाजपा की पहली लिस्ट की चौंकाने वाली बातें
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
22 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines