US deportation Haryana migrants: हरियाणा के 33 लोगों की अमेरिका से वतन वापसी हुई है। कुल 104 लोगों को लेकर अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार दोपहर 2 बजे अमृतसर के एयरबेस पर उतरा। इसमें पंजाब के 30, हरियाणा और गुजरात के 33 लोग थे। हरियाणा के 33 में 11 लोग कैथल जिले से थे। वहीं 7 लोग ऐसे हैं, जिनकी उम्र 20 साल से कम है। इन सभी के विदेश जाने की कहानियां बड़ी ही दिलचस्प है। आइये जानते हैं कैथल के रहने वाले अमन की कहानी।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार डिपोर्ट में हुए लोगों में कैथल का अमन भी शामिल हैं। अमन कैथल के अटेला गांव का रहने वाला है। उसके परिजनों ने बताया कि वह करीब 5 महीने पहले अमेरिका गया था। लेकिन वहां जाते ही पुलिस ने अमन को अरेस्ट कर लिया। अमन के पिता कृष्ण ने बताया कि उन्होंने बेटे को विदेश भेजने के लिए एजेंट से करीब 35 लाख रुपये में डील की थी।
धरे रह गए अरमान
उन्होंने बताया कि कुछ पैसे दे भी दिए, कुछ पहुंचाने के बाद देने की बात हुई थी। कृष्ण ने बताया कि उन्होंने यह रकम रिश्तेदारों और मित्रों से ली थी। कृष्ण ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि बेटा अमेरिका पहुंचेगा तो वहां अच्छी कमाई करेगा। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेकिन बेटे की वापसी की खबर सुनकर सारे अरमान और सपने धरे रह गए।
ये भी पढ़ेंः जमीन बेच, घर गिरवी रख, बेटे को भेजा अमेरिका, 15 दिन में डिपोर्ट…टूटे सपने
26 जनवरी को अमेरिका पहुंचा था आकाश
ऐसी ही एक कहानी करनाल के घरौंडा गांव के आकाश की है। आकाश इसी साल 26 जनवरी को अमेरिका पहुंचा था। गांव के सरपंच दीपेंद्र ने बताया कि आकाश हमारे परिवार से ही है। वह अपनी जमीन बेचकर और कर्ज उठाकर 73 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका गया था। वह 3 महीने पहले घर से निकला था और 26 जनवरी को अमेरिका पहुंचा था। पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है।
ये भी पढ़ेंः Exclusive: अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों में सबसे ज्यादा पंजाब के लोग, जानें किस राज्य के कितने लोग लौटे?
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
6 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines