हिसार: हरियाणा के हिसार में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक फौजी समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल भी हुए हैं। यह सब उस वक्त घटित हुआ, जब उत्तर प्रदेश का एक फौजी छुट्टी लेकर घर आ रहा था। जिस टैक्सी में वह सवार था, वह रॉन्ग साइड पर दौड़ रही थी और फिर एक कैंटर के साथ उसकी टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक फिलहाल जांच कमा विषय यह है कि टैक्सी रॉन्ग साइड कैसे पहुंची।
-
श्रीगंगानगर कैेंट में तैनात था बुलंदशहर शहर के गांव लोदई का रहने वाला आर्मी जवान जितेंद्र कुमार, श्रीगंगानगर के मनजीत की कार को किया था हायर
दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश में जिला बुलंदशहर शहर के गांव लोदई निवासी जितेंद्र कुमार और राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी मनजीत के रूप में हुई है। इनमें जितेंद्र सेना में सेवारत था और इन दिनों उसकी पोस्टिंग श्रीगंगानगर कैंट में थी, वहीं दूसरा मृतक मनजीत उस कार का चालक था, जिसे छुट्टी आए फौजी जितेंद्र ने टैक्सी के रूप में हायर किया था। हांसी के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरवाला फ्लाईओवर पर सुबह करीब साढ़े 5 बजे ये हादसे का शिकार हो गए।
यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: जिंदगी की ABC सीखने गए थे 3 भारतीय युवक, आबरू की फिक्र ने कलम छीन थमा दी बंदूक
इस बारे में पुलिस के इमरजेंसी नंबर 112 पर सूचना दिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए और घायलों को उपचार की खातिर हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया और छानबीन शुरू की।
बहादुरगढ़ से भैंस लेने भादरा जा रहे थे कैंटर में सवार 4 लोग
जहां तक हादसे की वजह की बात है, इस बारे में कार की टक्कर से घायल हुए कैंटर चालक फूलचंद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पुलिस को सूचना उसी ने दी थी। उसने बताया कि वह बहादुरगढ़ से भैंस लेने के लिए राजस्थान के भादरा जा रहा था। हांसी में एक फ्लाईओवर पर बिना लाइट और इंडिकेटर के अचानक रॉन्ग साइड से आ रही कार अचानक आन टकराई। हालांकि उसने अपनी गाड़ी पर कंट्रोल करते हुए कार को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कैंटर कार से टकराने के बाद काबू से बाहर होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे उसका केबिन टूटकर दूर जा गिरा और उसके अलावा साथ बैठे तीन लोग याकूब, आमीन और एक अन्य घायल हो गए।
सवाल-रॉन्ग साइड कैसे पहुंची कार
उधर, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना के मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कैंटर के केबिन में फंसे चारों घायलों और कार सवार मृतकों को निकालकर स्थानीय नागरिक अस्पताल भेजा गया। फिलहाल जांच का विषय यही है कि श्रीगंगानगर से दिल्ली की तरफ जा रही ब्रेजा कार हांसी-बरवाला फ्लाईओवर पर रॉन्ग साइड कैसे पहुंची।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल मारपीट मामले में 2 टीचर सस्पेंड, अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 hr ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
20 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines