---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

गुरुग्राम में डोनाल्ड ट्रंप के प्रोजेक्ट की धूम, 1 दिन में 3,250 करोड़ खर्च, क्या है 1 फ्लैट की कीमत?

गुरुग्राम में डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर बना नया लक्जरी प्रोजेक्ट लॉन्च होते ही हिट हो गया। सिर्फ एक दिन में ₹3,250 करोड़ के फ्लैट्स बिक गए। ट्रंप ब्रांड का जादू इतना चला कि करोड़ों के पेंटहाउस भी चुटकियों में बिक गए।

---खबर नीचे जारी है---

ANI का रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर बना लग्जरी प्रोजेक्ट Trump Residences Gurugram लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत के पहले ही दिन इसके सभी 298 फ्लैट्स बिक गए और कुल ₹3,250 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग हुई। सबसे महंगे पेंटहाउस, जिनकी कीमत ₹125 करोड़ थी, वो भी पहले ही दिन में पूरी तरह बिक गए। यह प्रोजेक्ट स्मार्टवर्ल्ड डिवेलपर्स और ट्राइबेका डिवेलपर्स के साथ मिलकर बनाया जा रहा है, जिसमें दो 51-मंजिला ऊंची इमारतें शामिल हैं। घरों की कीमत ₹8 करोड़ से ₹15 करोड़ के बीच है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह प्रोजेक्ट भारत के सुपर-लक्जरी होम मार्केट को नया आयाम दे रहा है।

बढ़ती लक्जरी मांग का संकेत

ट्रंप टावर्स गुरुग्राम की सफलता से साफ है कि भारत में अब ब्रांडेड और अल्ट्रा-लक्जरी लाइफस्टाइल की मांग तेजी से बढ़ रही है। यह भारत में ट्रंप ब्रांड का दूसरा प्रोजेक्ट है, पहला Trump Towers Delhi NCR 2018 में लॉन्च हुआ था और वो भी अब पूरी तरह बिक चुका है। स्मार्टवर्ल्ड डिवेलपर्स इस प्रोजेक्ट के निर्माण और ग्राहक सेवा का जिम्मा संभाल रही है, जबकि ट्राइबेका इसकी डिजाइन, मार्केटिंग और क्वालिटी देख रही है। ट्राइबेका के संस्थापक कल्पेश मेहता ने कहा, “₹3,250 करोड़ की बिक्री पहले दिन में होना भारत के रियल एस्टेट इतिहास का एक ऐतिहासिक क्षण है।”

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

जल्द आ सकते हैं ट्रंप परिवार के सदस्य

इस बड़ी कामयाबी के बाद खबर है कि ट्रंप परिवार का कोई सदस्य डोनाल्ड ट्रंप जूनियर या एरिक ट्रंप अगले दो महीनों में भारत आ सकते हैं। स्मार्टवर्ल्ड के प्रमोटर पंकज बंसल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि “हम उनके दौरे की तारीख तय कर रहे हैं। उम्मीद है कि वो जल्द ही गुरुग्राम में इस प्रोजेक्ट को देखने आएंगे।” इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप जूनियर 2018 और 2022 में भारत आ चुके हैं। ट्राइबेका के कल्पेश मेहता का ट्रंप परिवार से पुराना रिश्ता रहा है और वे खुद व्हार्टन स्कूल से पढ़े हैं जहां डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी पढ़े थे।

भारत में ट्रंप ब्रांड की बढ़ती पकड़

फिलहाल भारत में पांच ट्रंप ब्रांड के प्रोजेक्ट हैं मुंबई, पुणे, कोलकाता और दो गुरुग्राम में। ट्रंप ब्रांड का भारत में इतना सफल होना इस बात का संकेत है कि भारतीय खरीदार अब वैश्विक स्तर की लाइफस्टाइल अपनाने को तैयार हैं। पंकज बंसल ने कहा, “हमारा विजन विश्वस्तरीय जीवन देने का है और खरीदारों का यह विश्वास हमारे लिए प्रेरणा है।” भारत में ट्रंप ब्रांड अब सिर्फ एक रियल एस्टेट कंपनी का नाम नहीं रहा, बल्कि यह अब लग्जरी और शानदार लाइफस्टाइल की पहचान बन गया है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 13, 2025 05:21 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola