LIVE Tosham Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: हरियाणा के भिवानी जिले की तोशाम विधानसभा सीट पर इस बार कांटे का मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी देखने को मिला। तोशाम से श्रुति चौधरी जीत गई हैं। उन्होंने अपने चचेरे भाई को 14257 वोटों हरा दिया। श्रुति को 76414 और अनिरुद्ध को 62157 वोट मिले। दोनों पार्टियों से भाई-बहन को टिकट दिया गया था। बंसीलाल परिवार से ही दोनों कैंडिडेट आते हैं। भाजपा ने किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी और कांग्रेस ने उनके चचेरे भाई और रणवीर महेंद्रा के बेटे अनिरुद्ध चौधरी पर दांव खेला था। किरण लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। बीजेपी ने किरण को राज्यसभा सांसद बनाया था। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दलजीत सिंह को तोशाम से टिकट दिया था। वहीं, INLD-BSP ने ओम सिंह, JJP-ASP ने राजेश भारद्वाज को टिकट दिया था।
भाजपा से बागी शशिरंजन परमार भी टिकट मांग रहे थे। जो बागी होकर लड़ रहे थे। तोशाम सीट हमेशा बंसीलाल परिवार का गढ़ मानी जाती रही है। इस सीट पर 2.20 लाख वोटर हैं, अभी तक यहां से 15 चुनाव हो चुके हैं, जिनमें 11 बार बंसीलाल परिवार को जीत मिली है। श्रुति चौधरी को बंसीलाल की विरासत और अनिरुद्ध को कांग्रेस वेव के सहारे जीत की उम्मीद थी। अभी तक तोशाम से भाजपा नहीं जीत पाई थी।
इस सीट पर जाट वोटर 70 हजार हैं। इस सीट पर राजपूत समुदाय के 15 हजार वोट हैं। इससे पहले उन्होंने किरण चौधरी के बाद दूसरे नंबर पर सबसे अधिक वोट हासिल किए थे। जेजेपी-एएसपी ने तोशाम से ब्राह्मण चेहरे को टिकट दिया था। जेजेपी को उम्मीद है कि इस बार 30 हजार ब्राह्मणों के वोट पार्टी को मिल जाएंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। श्रुति चौधरी हरियाणा के पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती हैं। पिता सुरेंद्र सिंह और मां किरण भी यहां से जीतकर विधायक बने और हरियाणा सरकार में मंत्री बने। कांग्रेस ने बंसीलाल के बड़े बेटे रणबीर महेंद्रा के बेटे अनिरुद्ध को टिकट दिया था। रणबीर महेंद्रा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चेयरमैन रह चुके हैं। इस सीट पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी कांग्रेस का प्रचार किया था।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
1 day agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
4 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
4 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
5 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
13 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
15 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
17 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines