Haryana Violence: हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की ब्रजमंडल यात्रा पर पथराव के बाद हुई हिंसा से तनाव है। अब तक दो होम गार्ड्स समेत तीन की मौत हो चुकी है। कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। हालात पर काबू पाने के लिए इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स की 20 कंपनी तैनात की गई है। नूंह, रेवाड़ी, गुड़गांव, पलवल और फरीदाबाद में धारा 144 लागू है। मोबाइल इंटरनेट बंद है। नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मंगलवार को स्कूल-कॉलेज बंद हैं। बोर्ड की एक और दो अगस्त को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
दरअसल, सबसे पहले हिंसा हरियाणा के नूंह में उस वक्त फैली जब सोमवार दोपहर ब्रजमंडल यात्रा को भीड़ ने रोकने की कोशिश की। दोनों समूहों के बीच झड़प होने पर पथराव किया गया और कारों में आग लगा दी गई। नूंह में हिंसा की खबर फैलते ही गुरुग्राम में सोहना रोड के पास दो समुदायों के प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ गए, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
किसी को नहीं जाएगा बख्शा
हरियाणा सरकार ने कहा कि सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। नूंह जिले में बुधवार 2 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप हैं। फरीदाबाद जिले में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर सहित सभी शैक्षणिक संस्थान आज 1 अगस्त को बंद रहेंगे। गुरुग्राम के जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिले में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर सहित सभी शैक्षणिक संस्थान मंगलवार को बंद रहेंगे।
और पढ़िए – ट्रेन में 4 हत्याएं करने वाले चेतन ने क्यों लिया मोदी-योगी का नाम? देखें VIDEO
60 से ज्यादा लोग घायल
भिवानी के पुलिस अधीक्षक (SP) नरेंद्र बिजारनियां वर्तमान में एसपी नूंह का प्रभार संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 60 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। अर्धसैनिक बल और हरियाणा एसटीएफ को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। डीजीपी खुद स्थिति पर नजर रख रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने लोगों से राज्य में शांति बनाए रखने की अपील की। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पड़ोसी जिलों से नूंह में अतिरिक्त बल भेजे हैं। उन्होंने कहा कि वे हेलीकॉप्टरों का उपयोग करके सेना भेजने की कोशिश कर रहे हैं।
साइबर पुलिस स्टेशन पर 1000 की भीड़ ने किया हमला
नूंह के साइबर पुलिस स्टेशन पर हमला और तोड़फोड़ की गई है। उपद्रवियों ने एक बस को लूटा और फिर उसका इस्तेमाल थाने की दीवार तोड़ने में किया। पुलिस की तीन गाड़ियां जला दी गईं। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगों के खिलाफ हाल ही में की गई कार्रवाई के लिए बदमाशों ने विशेष रूप से साइबर पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया। साइबर क्राइम थाने के एक कांस्टेबल के मुताबिक करीब 1000 लोगों ने थाने पर हमला बोल दिया।
ऐसे शुरू हुई हिंसा
नूंह जिले के नंद गांव के पास विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा निकाली। तिरंगा पार्क के पास पहले से खड़ी भीड़ ने पथराव कर दिया। लोग भिवानी में जुनैद और नासिर की हत्या के आरोपी बजरंग दल के प्रांत गोरक्षक मोनू मानेसर के मेवात आने के ऐलान से गुस्से में थे। झड़प के दौरान वाहनों को आग लगा दी गई और पथराव किया गया।
इस साल फरवरी में नासिर और जुनैद की मौत पर दर्ज एफआईआर में मोनू मानेसर का नाम था। उनके जले हुए अवशेष हरियाणा के भिवानी जिले में एक बोलेरो में पाए गए थे।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में दंगा: ब्रजमंडल यात्रा पर हमला कर फूंकी 40 गाड़ियां, कई पुलिसकर्मियों को लगी गोली, होमगार्ड की मौत
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
1 day agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
1 day agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
1 day agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
2 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
2 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines