हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। गुरुग्राम की रहने वाली टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव को उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोप है कि उसके पिता ने ही गोलियां मारकर उसकी हत्या की है। वारदात दोपहर को उस वक्त हुई, जब बाप-बेटी घर में अकेले थे। राधिका की उम्र महज 25 साल थी। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के गुरुग्राम की एक पॉश सोसायटी सुशांत लोक फेस-2 में यह दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यह घटना सोसायटी के फ्लैट नंबर E-157 में हुई, जहां यह परिवार काफी वक्त से रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया
आसपास के लोगों ने उनके मकान से 3 बार गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे और देखा कि राधिका खून से लथपथ कमरे में पड़ी थी। उसके पिता पास में ही बैठे थे। लोगों ने तुरंत राधिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। मौके से रिवॉल्वर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने राधिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
रील बनाने से नाराज थे पिता
पुलिस ने बताया कि राधिका के पिता सोशल मीडिया पर बेटी द्वारा रील बनाने से नाराज थे। फिलहाल इस मामले में छानबीन की जा रही है। हालांकि, राधिका की हत्या क्यों की गई? इसका पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने राधिका के परिवार के कुछ अन्य लोगों से भी जानकारी जुटाई है, लेकिन हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।
नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट में लिया था भाग
राधिका यादव एक उभरती हुई नेशनल स्तर की टेनिस खिलाड़ी थीं। उन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर कई ITF और WTA टूर्नामेंट्स में भाग लिया था। राधिका के करियर की हाई ITF रैंकिंग लगभग 1638 रही है। राधिका जून 2024 में ट्यूनीशिया में हुए W15 टूर्नामेंट में पहुंची थी। इसके अलावा फरवरी 2017 में ग्वालियर में हुए मैच में राधिका का सामना ताइवान की खिलाड़ी हसीन-युआन शिह से हुआ था। राधिका का रजिस्ट्रेशन ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) में भी है। राधिका को भारत की नई पीढ़ी की महिला खिलाड़ियों में गिना जाता था।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
23 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
1 day agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
1 day agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
1 day agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
2 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines