विशाल एंग्रीश/चंडीगढ़
हरियाणा और पंजाब के बीच अर्से से चल रहे पानी के विवाद को लेकर मंगलवार को कॉन्ग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान आया है। मामला सतलुज-यमुना लिंक नहर (SYL Canal) का है, जिसको हल करने की दिशा में दीपेंद्र ने आज सभी पार्टियों को राजनीति से ऊपर उठकर सिर्फ और सिर्फ हरियाणावासियों को उनका हक दिलाने के लिए लड़ने की अपील की है।
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में की सांसद ने शिरकत
दरअसल, मंगलवार को चंडीगढ़ में कॉन्ग्रेस समर्थित छात्र राजनीति संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव ने पदभार संभाला है। इस कार्यक्रम में हरियाणा कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा भी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद सांसद दीपेंद्र ने मीडिया की मौजूदगी में प्रदेश के मुद्दों पर बात की।
यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह का इटली दौरा; रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो से की मुलाकात, समुद्री सुरक्षा समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
इस दौरान सतलुज-यमुना लिंक नहर (SYL Canal) के मुद्दे पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिलना चाहिए। पंजाब के पास पानी की कोई कमी नहीं है। देश की सबसे बड़ी अदालत हरियाणा के पक्ष में फैसला दे चुकी है, लेकिन बावजूद इसके हमें हमारा हक नहीं मिल रहा। हमने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अपील की थी कि इस मामले पर हरियाणा के सभी राजनैतिक दलों को एकजुट होकर प्रधानमंत्री से मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। अब बेहतर होगा कि यूनियन ऑफ इंडिया जल्द से जल्द सर्वे करवाए और पंजाब इसमें कोई हस्तक्षेप कर। कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ी है।
यह भी पढ़ें: मैं व्यस्त हूं… बसपा सांसद पर टिप्पणी मामले में विशेषाधिकार समिति के सामने पेश नहीं हुए बिधूड़ी
पंजाब की सरकार को लेकर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पंजाब सरकार क्या कह रही है, इस बात का कोई मोल नहीं है, क्योंकि जब किसी मामले में कोर्ट का फैसला आ जाता है तो उसे मानना ही होता है। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने सवाल उठाया कि आज पंजाब हमें पानी नहीं दे रहा और कल को अगर हरियाणा दिल्ली को पानी देने से इनकार कर दे तो अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के दूसरे नेता क्या कहेंगे।
उधर, दीपेंद्र हुड्डा के अलावा इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ बार-बार मीटिंग कर रहे हैं, जबकि इन बैठकों का कोई फासदा नहीं हो रहा। इस मसले पर हम सभी पार्टियों को एकजुट होना ही चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करनी चाहिए।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
21 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
23 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
2 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
4 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines