Manohar Lal Khattar: हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने की सोशल मीडिया की अटकलों को खारिज करते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि भाजपा में इस तरह के फैसले सोशल मीडिया के जरिए नहीं किए जाते। मुख्यमंत्री रविवार को करनाल में आयोजित भगवान परशुराम महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
कार्यक्रम में खट्टर ने कहा, ‘सोशल मीडिया के शौक रखने वाले कुछ लोग रात को मुख्यमंत्री बदलकर सो जाते हैं। वे कहते हैं कि यह मुख्यमंत्री जा रहा है, यह जा रहा है और कल नया मुख्यमंत्री आएगा।’ भारतीय जनता पार्टी का कोई भी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री होगा, वह जनता के हित में काम करेगा, यह हमारी विचारधारा का हिस्सा है, यह हमारी उपलब्धियां, यह हमारे घोषणापत्र का हिस्सा है।”
कुछ लोग इस तरह की बातों से मजे लेते हैं: खट्टर
मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि व्यक्तियों के अनुसार कुछ भी नहीं बदलता है। हम सभी एक टीम के रूप में काम करते हैं और एक टीम के रूप में निर्णय लेते हैं। हम सोशल मीडिया, फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से निर्णय नहीं लेते हैं। हालांकि, कुछ लोग हैं जो इस तरह की चीजों से मजे लेते हैं।
बता दें कि खट्टर पिछले आठ वर्षों से हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। हरियाणा सरकार ने दावा किया है कि पहली बार भगवान परशुराम महाकुंभ का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर राजपत्रित अवकाश घोषित करने तथा कैथल मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने राज्य में एक पुजारी, पुरोहित कल्याण बोर्ड गठित करने की भी घोषणा की ताकि उन्हें एक निश्चित न्यूनतम वेतन मिल सके। खट्टर ने यह भी कहा कि भगवान परशुराम के नाम पर एक डाक टिकट भी जारी किया जाएगा और इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा जाएगा।
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines