Sonipat News: सोनीपत पुलिस ने अंतर्राज्यीय ऑनलाइन गेम गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 युवकों को अरेस्ट किया है। इस गिरोह ने पूरे देश में करीब 2 हजार लोगों को अपना शिकार बनाया। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और सवाई माधोपुर जिलों में बैठकर ये लोग गैंग ऑपरेट करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास चेकबुक, नकदी, मोबाइल, पासबुक, एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
सोनीपत साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन गेम का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। सोनीपत की साइबर पुलिस ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और सवाई माधोपुर से गिरोह से जुड़े 8 लोगों को अरेस्ट किया है। पूछताछ में गिरोह से जुड़े लोगों ने बताया मोबाइल पर ऐप के जरिए टास्क पूरा करने का लिंक भेजते थे। इसके बाद उससे ठगी करते थे। गिरोह ने लोगों से करीब 8 करोड़ 90 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में कांग्रेस की हार की किस नेता ने ली जिम्मेदारी? 10-15 सीटों को लेकर किया ये चौंकाने वाला दावा
ऐसे करते थे ठगी
सोनीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर 2024 को गौरव पुत्र सत्तप्रकाश निवासी गांव जांटी कलां सोनीपत ने थाना साईबर सोनीपत में ऑनलाइन फ्राॅड का मामला दर्ज करवाया। गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया 30 सितंबर 2024 को मेर इंस्टाग्राम आईडी पर एक लिंक आया। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद मै वाट्सऐप में चला गया। जिसने मुझे टास्क से जुड़ा मैसेज भेजा। मैं उनकी बातों में आ गया और टास्क खेलने लगा। फिर उसके बाद उन्होंने मेरे अकाउंट में 123 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान मुझे टेलीग्राम लिंक के जरिए टेलीग्राम से जुड़ गया। इसके बाद मुझसे 14 टास्क पूरे करवाए और 140 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 1 अक्टूबर 2024 को 1000 और 1300 रुपये उन्होंने मेरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 3000 और 3900 रुपये मेरेे एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्होंने मेरा विश्वास जीतने के लिए मुझे 1200 रुपये का मुनाफा कराया।
पूरे देश में 1931 शिकायतें दर्ज
आरोपियों ने मुझे अपनी बातों में फंसाकर पहले 11800 रुपये फिर 32500 रुपये जमा करवाए। इस तरह वे मुझे अपनी बातों में फंसाते रहे और पैसे डलवाते रहे। फर्जी वेबसाइट के आधार पर खुलवाए गए खातों में मुझसे कुल 16 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। मामले में साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि राजस्थान के तीन जिलों से अजय, पिंटू, सचिन, हरिमोहन, रावलराम, राकेश, यशराज और देशराज को अरेस्ट किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पूरे देश में 1931 शिकायतें और 64 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः गिरफ्तारी की अफवाह के बीच खान सर हाॅस्पिटल में एडमिट, सामने आया Video
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
7 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines