Sonipat Girl Child Murder: एक ओर भारत ने जहां चंद्रयान-3 की सफलता से दुनिया भर में अपनी धाक जमाई है, वहीं 21वीं सदी में भी जातीय दंभ की वजह से हत्या जैसे मामले न केवल चौंकाते हैं, बल्कि हैरान भी करते हैं। देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत जिले में तीन महीने बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, वह भी मां-बाप के सामने।
आरोप है कि अंतरजातीय विवाह से नाराज दादी ने पोती को तीन बार फर्श पर पटक कर मार डाला। इस दौरान बच्ची के दादा और चाचा माता-पिता को पकड़े रहे। इस बीच मां-बाप चीखते रहे, लेकिन परिवार के सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ और गुस्साई दादी ने मासूम को फर्श पर तीन बार पटका, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दादा-दादी के अलावा चाचा के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
पीड़ित पिता का नाम राजेंद्र और मां का नाम पूनम है और हत्या की पूरी घटना शुक्रवार की है, लेकिन मामले का खुलासा कुछ दिन बाद हुआ। राजेंद्र के मुताबिक, शुक्रवार शाम को वह घर पहुंचे तो किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच उनकी मां रोशनी, भाई जयभगवान और पिता रमेश उनसे झगड़ने लगे।
इस बीच पिता ने उनकी पत्नी पूनम को पकड़ा लिया। इस दौरान पूनम की गोद में उनकी तीन महीने की बेटी रोमा थी। अचानक मां रोशनी ने पत्नी पूनम की गोद से रोमा को छीन लिया और तीन बार जमीन पर पटका। इसके चलते रोमा की मौत हो गई। इसके पत्नी को मारपीटकर घर से निकाल दिया।
वहीं, जानकारी सामने आ रही है कि डेढ़ वर्ष पहले ही राजेंद्र ने दिल्ली की रहने वाली पूनम से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। इसके चलते मां रोशनी बेटे राजेंद्र से नाराज थी। इसके चलते उन्होंने गुस्से में इस घटना को अंजाम दिया।
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
8 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines