हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाला दिहाड़ी मजदूर पृथ्वी रातों रात करोड़पति बन गया है. पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का 10 करोड़ का ईनाम सिरसा जिले के रानियां गांव के दिहाड़ी मजदूर पृथ्वी कुमार ने जीता. पृथ्वी कुमार ने लाटरी का टिकट डबवाली के किलियांवाली से खरीदा था. पति के लाटरी का ईनाम जीतने की खबर मिलते ही उसकी पत्नी सुमन रानी की आंखों से आंसू बह निकले. सुमन स्कूल में चौथा दर्जा कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं. लाटरी खुलने की सूचना मिलते ही पृथ्वी और सुमन काफी खुश हैं और अब उनकी आंखों में सुनहरे भविष्य के सपने हैं. कपल को बधाई देने के लिए उनके घर में लोगों का तांता लगा हुआ है.
यह भी पढ़ें: जीतन मांझी का अजीबोगरीब बयान, कहा-NEET छात्रा की मौत के केस को CBI ने किया टेकअप
रातों रात करोड़पति बने पृथ्वी कुमार
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले 35 वर्षीय पृथ्वी कुमार रातों रात करोड़पति बन गए हैं. 10 करोड़ की लाटरी जिताने वाला टिकट पृथ्वी ने ‘लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर 2026’ ऑफर के तहत पंजाब स्टेट डियर लॉटरी की स्टाल से खरीदा था. इसका पहला ईनाम 10 करोड़ रुपये था जो पृथ्वी के नाम निकला. सिरसा जिले के रानियां स्थित मुहम्मदपुरिया गांव में अब पृथ्वी के घर में खुशियों का माहौल है. इससे पहले पृथ्वी कभी दिहाड़ी-मजदूरी तो कभी ड्राइविंग कर अपने परिवार का पेट पालते थे. अब 10 करोड़ की लाटरी जीतने वाले पृथ्वी कुमार ने कहा कि तीसरी बार में उनका ईनाम निकला है, पहले दो बार उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया था.
बेटे ने पकड़ी आलीशान गाड़ी खरीदने की जिद
पृथ्वी कुमार की पत्नी सुमन ने आंसू भरी आंखों से कहा कि अब हमारे घर में 10 करोड़ रुपये आएंगे. वहीं उनके 6 साल के मासूम बेटे दक्ष ने बड़ी गाड़ी खरीदने की जिद की. लॉटरी विक्रेता मदन सिंह ने विजेता पृथ्वी कुमार को लाटरी का टिकट दिया और कहा कि वह काफी समय से लाटरी के टिकट बेच रहे हैं, लेकिन पहली बार किसी का इतना बड़ा ईनाम निकला देख उन्हें भी गर्व महसूस हो रहा है. गांव के सरपंच ने भी खुशी जताते हुए कहा कि हमारे गांव से किसी का करोड़पति बनना उसके साथ-साथ गांव को भी सुर्खियों में लेकर आएगा, यह पृथ्वी के परिवार के साथ-साथ पूरे गांव के लिए खुशी की बात है.
यह भी पढ़ें: बिहार-झारखंड के मशहूर स्ट्रीट फूड ‘मुड़ी’ का भगवान इंद्र देव से क्या है कनेक्शन? यहां लगता है भव्य मेला
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
3 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
3 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
4 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
4 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
5 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines