हरियाणवी गायक-रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर सोमवार रात गुरुग्राम में अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया था। राहुल फाजिलपुरिया को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की गई थी, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि फाजिलपुरिया पर दो गोलियां चलाई गईं और वह दोनों बार बच निकलने में कामयाब रहे। इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।
गुरुग्राम के बादशाहपुर सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर गायक फाजिलपुरिया की कार पर दो गोलियां चलाई गईं। शाम करीब 6 बजे फाजिलपुरिया अपने घर के पास सेक्टर 71 स्थित गांव से गुजर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। बताया जा रहा है कि गोली डिवाइडर के बीच में लगे एक खंभे पर लगी, जिस पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस खंभे को अपने साथ लेकर गई है।
पुलिस को मिला सीसीटीवी फूटेज
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तमाम सबूत जुटाए जा रहे हैं। एक सीसीटीवी फुटेज भी घटनास्थल से महज सौ मीटर दूरी पर मिला है, जिसमें सिंगर फाजिलपुरिया की गाड़ी आगे चल रही है और पीछे एक टाटा पंच गाड़ी चल रही है। इस कार को ही संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने इस कार को अपने कब्जे में लिया है और मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हरियाणा में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग, STF को मिला था इनपुट
फायरिंग की सूचना मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और सैंपल कलेक्ट कर लिए। वहीं राहुल फाजिलपुरिया की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं यह मामला हरियाणा, पंजाब समेत दिल्ली के बड़े सिंगरों को बड़े गैंगस्टरों द्वारा धमकी से जुड़ा हुआ तो नहीं है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस घटना को सुलझा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : राधिका यादव केस में दोस्त की स्टेटमेंट से पलटी कहानी, अब टेनिस प्लेयर के मोबाइल से खुलेंगे राज
वहीं खबर यह भी है कि एसटीएफ को कुछ दिन पहले ही इनपुट मिला था कि बदमाश किसी सिंगर पर हमला कर सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह हमला प्लानिंग के तहत किया गया है। राहुल फाजिलपुरिया 2024 लोकसभा चुनाव में जेजेपी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। वे एल्विश यादव के करीबी माने जाते हैं। जब गानों की शूटिंग में सांपों के इस्तेमाल और उनके ज़हर का मामला सामने आया था, तब भी राहुल से ईडी ने पूछताछ की थी।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines