हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'शहीद सम्मान योजना' की हरियाणा विधानसभा में चर्चा; पूर्व सीएम हुड्डा बोले- खट्टर सरकार भी इसे लागू करे

विज्ञापन

Shaheed Samman Yojana: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने आम आमदी पार्टी सरकार की शहीद सम्मान योजना की राज्य विधानसभा में खड़े होकर तारीफ की है। उन्होंने हरियाणा सरकार से इस योजना को राज्य में लागू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शहीदों को एक-एक करोड़ रुपये और उनके बच्चों को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया है। इस काम को हरियाणा सरकार को भी करना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने लाई ये योजना

गौरतलब है कि शहीद सम्मान ‘योजना’ आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की लाई गई योजना है, जिसके तहत देश के लिए शहीद होने वाले हर जवान के परिवार को सरकार की ओर से एक करोड़ की धनराशि और दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भी अपनाया है।

लेह के शहीदों को दिया आश्वासन

योजना के तहत पिछले दिनों लेह में शहीद हुए जवानों के परिवारों को भी एक-एक करोड़ रुपए समेत सरकारी नौकरी देने का आश्वासन पंजाब की मान सरकार ने दिया है। पंजाब सरकार के इस कदम का हवाला देते हुए हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा विधानसभा में तारीफ की। साथ ही इसे हरियाणा सरकार से भी लागू करने की अपील की है। इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की इस योजना ने फिर सुर्खियां बटोरी हैं।

हरियाणा की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें