हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हेयर स्टाइल मार रहे 10-12वीं के स्टूडेंट्स को प्रिंसिपल ने सिखाया सबक; स्कूल में नाई बुला करा दिया 30 का मुंडन

विज्ञापन

School Administration Action On Logn Hair Styles, पानीपत: हरियाणा का एक सरकारी स्कूल इन दिनों खासा चर्चा में है, जहां प्रिंसिपल ने स्कूल में नाई बुलाकर एक के बाद एक 30 स्टूडेंट्स का मुंडन करा दिया। जहां तक वजह की बात है, इस बारे में प्रिंसिपल का कहना है कि ये रोज स्टाइल मारते थे और इसके कारण स्कूल का अनुशासन भंग हो रहा था। हालांकि इससे पहले इन छात्रों को भी सचेत किया गया था और इनके माता-पिताओं को भी सूचना दी गई थी।

घटना बीते गुरुवार को पानीपत जिले के मतलौडा ब्‍लॉक में आते एक गांव में घटी है। मिली जानकारी के अनुसार यहां स्कूल में 30 विद्यार्थियों (लड़कों) के बाल कटवाकर उन्हें गंजा कर दिया गया। ये सभी 10वीं से 12वीं कक्षाओं में पढ़ते हैं। इस घटना के बाद अभिभावकों ने भी स्कूल प्रशासन की तारीफ की है। उधर, जब यह घटना मीडिया के संज्ञान में आई तो इस संबंध में स्कूल के प्रशासन से बात की गई।

यह भी पढ़ें: जितनी औरतों की हाइट नहीं होती, उतने लंबे इस लड़के के बाल हैं; देखें वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर का Video

विज्ञापन

एक अध्यापक ने बताया कि 15 दिन पहले स्कूल के कुछ लड़कों को स्कूल के परिसर में नशा करते हुए पकड़े जाने के बाद उनके अभिभावकों को बुलाकर जानकारी दी गई थी। नशा करने के लिए चेतावनी देते हुए इन्हें छोड़ दिगया गया था, वहीं 10वीं से 12वीं तक के कुछ विद्यार्थी लंबे बाल रखते थे और रोज तरह-तरह के स्टाइल मारकर स्नेकूल आते थे। इन्हें 10 दिन में बाल छोटे करा लेने को कहा गया था। कुछ ने बाल कटवा लिए, लेकिन जो नहीं मान रहे थे, गुरुवार को स्कूल में नाई को बुलाकर उनका मुंडन करा दिया गया।

और पढ़ें: Ranbir Kapoor के किया घाटे का सौदा? एक्टर ने Animal ने लिए खुद घटाई अपनी 50% से ज्यादा फीस, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन

इसके अलावा स्कूल के प्रिंसिपल की मानें तो लंबे बाल रखने वाले इन लड़कों की वजह से स्कूल का अनुशासन खराब हो रहा था। इतना ही नहीं, इनमें से कई के सिर में जुएं भी हो चुकी थी। बाल छोटे कराने के लिए कहे जाने के बावजूद ये नहीं माने तो सब सिखाने के लिए इनके अभिभावकों को सूचित करने के बाद स्कूल में नाई बुलाकर इनका मुंडन करवा दिया।

< >

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola