वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर अस्पताल में भर्ती, रोते हुए कहा था- मेरे पति को लड़कों में इंटरेस्ट है

स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा के बीच विवाद गहराता जा रहा है। स्वीटी ने अपने पति दीपक पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया और इसी बीच उन्हें ऐसा पैनिक अटैक पड़ा कि वे अस्पताल तक पहुंच गईं। आइए इनकी हालत पर ताजा अपडेट जाते हैं…

Saweety Boora, Deepak Hooda

Saweety Boora, Deepak Hooda

वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और इंडियन कबड्डी टीम के कैप्टन रह चुके दीपक हुड्डा के बीच विवाद गहराता जा रहा है। दोनों पति-पत्नी अपना आपसी विवाद लेकर थाने पहुंच गए हैं। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। वहीं स्वीटी बूरा ने नया वीडियो जारी करके दीपक पर समलैंगिक होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

वह वीडियो में अपनी बात कहते हुए रोते हुए नजर आईं। वहीं वीडियो बनाते हुए स्वीटी को पैनिक अटैक आया और उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वे बात करने की हालत में नहीं हैं। परिजनों ने बताया कि वे शादी के बाद कई बार पैनिक अटैक के कारण अस्पताल तक पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन

पति दीपक हुड्डा पर लगाए ये आरोप

विज्ञापन

पैनिक अटैक से पहले स्वीटी ने वीडियो बनाते हुए बताया कि मैं इतना गंदा नहीं बोलना चाहती थी, लेकिन वह लड़कों में इंटरेस्ट रखता है। उसके कई सारे वीडियो देखे हैं, जिन्हें देखकर मेरे पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई थी। मैंने उसे लड़कों के साथ उस हालत में देखा, मैं सभी सबूत कोर्ट में पेश करुंगी। मैं नहीं चाहती थी कि इस हद तक जाऊं, लेकिन वह इंसान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

स्वीटी ने कहा कि मैं सारे वीडियो और सबूत कोर्ट में पेश करुंगी कि कैसे और क्या-क्या करने के लिए वह मुझे मजबूर करता है? मैं साधारण तरीके से तलाक लेना चाहती थी, लेकिन उस इंसान में इतना कुछ कहा और किया है कि अपने मां-बाप तक को नहीं बता सकती। उसने मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए और मेरे पास उसके खिलाफ सबूत हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ