हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहतक में IG ऑफिस के पास युवक पर दागी 22 गोलियां, भाऊ गैंग ने लिखी पोस्ट, यह 2-4 कीड़े मकौड़े…

हरियाणा के रोहतक में गैंगवार की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आईजी ऑफिस के पास बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी. कुख्यात ‘भाऊ गैंग’ ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट में धमकी भी दी है.

विज्ञापन

हरियाणा के रोहतक में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया. आईजी (IG) ऑफिस के बेहद करीब शहर के पॉश इलाके में बदमाश हथियार लहराते हुए आए और दिनेश गोगा नामक युवक को घेरकर उस पर करीब 22 गोलियां दागीं. हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कुख्यात ‘भाऊ गैंग’ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में लिखा गया है— “बाकी ये और 2-4 कीड़े मकोड़े हैं, इनका टाइम आ लिया है.” पोस्ट में कुछ पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए हैं.

दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से थर्राया शहर

जानकारी के मुताबिक, दिनेश गोगा जब रास्ते से जा रहा था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उसे निशाना बनाया. हमलावरों ने इतनी बेरहमी से फायरिंग की कि दिनेश को संभलने का मौका तक नहीं मिला. चश्मदीदों के अनुसार, करीब 30 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें से 22 गोलियां दिनेश के शरीर में जा लगीं. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए. हत्या के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है. इस पोस्ट में ‘जय भोले की’ लिखते हुए दावा किया गया कि दिनेश गोगा की हत्या अमेरिका में बैठे गैंगस्टर हिंमाशु भाऊ और मोस्ट वांटेड नीरज फरीदपुरिया के इशारे पर की गई है.

यह भी पढ़ें: 1 करोड़ मुआवजा और… सूरजकुंड मेला हादसे में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर के लिए बड़ा ऐलान, मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

आईजी ऑफिस के पास हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं. यह गैंगवार हरियाणा में सक्रिय अपराधियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम मानी जा रही है. पुलिस अब उन ‘2-4 अन्य लोगों’ की सुरक्षा को लेकर भी सतर्क है जिन्हें पोस्ट में अगला निशाना बनाने की धमकी दी गई है.

यह भी पढ़ें: पानीपत में ‘पागल’ हुए घोड़े, किसी का सीना चबाया… तो किसी की हड्डियां तोड़ीं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola