Rohtak Crime News: हरियाणा के रोहतक जिले में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। शख्स की हत्या में न केवल पत्नी बल्कि मृतक की नाबालिग बेटी भी शामिल थी। पुलिस ने बेटी, पत्नी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला गद्दी खेड़ी गांव का है, जहां कब्र में दबाया गया शव पुलिस ने निकाल लिया है। हत्या को मृतक की पत्नी गुरमति, नाबालिग बेटी, प्रेमी व एक अन्य शख्स ने अंजाम दिया था। हत्या के बाद जमीन में गड्ढा खोदकर शव को नमक डालकर दफना दिया गया।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में गैंगवार की साजिश नाकाम, 7 बदमाश गिरफ्तार; लंदन में बैठे इस गैंगस्टर के संपर्क में थे शूटर
इसके 3 दिन बाद खुद आरोपी पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 42 साल के परमजीत के शव को पुलिस ने एक जनवरी को बरामद किया था। पत्नी ने 28 दिसंबर को हत्या करने से पहले पति परमजीत की मनपसंद सब्जी बनाई। इसके बाद उसे शॉपिंग करवाई और शाम को घूमने का बहाना बनाकर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें:हादसा या हत्या… ओडिशा में कार-ट्रक की टक्कर, दो BJP नेताओं की मौत; जिंदा बचे शख्स ने किया ये दावा
खुद से 17 साल छोटे प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की तो आरोपी महिला शक के घेरे में आ गई। जब पुलिस ने आरोपी पत्नी से पूछताछ की तो वह कई सवालों का सही जवाब नहीं दे पाई। सख्ती बरतने पर उसने राज खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके प्रेमी, नाबालिग बेटी और प्रेमी के दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
थाने में दर्ज करवाई झूठी शिकायत
परमजीत की पत्नी ने खुद 31 दिसंबर को बहू अकबरपुर थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जबकि हत्या 28 दिसंबर की रात को कर दी गई थी। गुरमति के 17 साल छोटे प्रेमी के साथ संबंध थे और इस बात का पता उसकी नाबालिग बेटी को भी था। पुलिस अधिकारी नीरज कुमार के अनुसार परमजीत को जब पत्नी के अफेयर की भनक लगी तो उसने विरोध किया। जिसके बाद सबने मिलकर परमजीत को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। घूमने के बहाने उसे बाहर ले गए। इसके बाद चारों ने मौका देख हत्या कर दी और शव को दफना दिया।
संबंधित खबरें
60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
6 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
11 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
2 days agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
3 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
4 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
5 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
6 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines