Haryana News: हरियाणा में रोहतक से दिल्ली जा रही एक ट्रेन में ब्लास्ट हुआ है। जिसकी वजह से आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन की एक बोगी में सांपला के पास विस्फोट हुआ। जिसकी वजह से अचानक आग लग गई। 4 यात्रियों को झुलसने के बाद अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, सूचना के बाद स्थानीय और रेलवे पुलिस ने आकर जांच की है। मौके से एफएसएल टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। शुरुआती जांच में पता लगा है कि कोई शख्स गंधक और पोटाश लेकर जा रहा था। जिसकी वजह से विस्फोट हो गया। रेलवे पुलिस ने बम निरोधक टीम को भी जांच के लिए बुलाया है।
यह भी पढ़ें:मुंबई में रेलवे स्टेशन पर भगदड़, पुलिस नहीं कर पाई काबू, जानें भीड़ में क्यों हुई धक्का मुक्की?
दिल्ली से भी एक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। रोहतक रेलवे स्टेशन से सवारी गाड़ी शाम को साढ़े 4 बजे रवाना हुई थी। सांपला स्टेशन के आगे निकलते ही इसकी बोगी में विस्फोट हो गया। अचानक चार सवारियां झुलस गईं। चालक ने तुरंत ट्रेन को रोका और स्टेशन मास्टर को पूरी बात से अवगत करवाया। विस्फोट की सूचना के तुरंत बाद मौके पर सांपला पुलिस पहुंची। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसी बीच रोहतक से आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी टीमों ने यात्रियों से भी घटना को लेकर पूछताछ की।
जांच के बाद ट्रेन हुई रवाना
जांच में पता लगा कि कोई यात्री अपने साथ गंधक-पोटाश लेकर जा रहा था। जिसकी वजह से विस्फोट हुआ है। इसी वजह से आग लग गई। विस्फोट के बाद ट्रेन काफी देर तक ट्रैक पर खड़ी रही। जांच के बाद सवारी गाड़ी को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से हो रही है। जिस डिब्बे में आग लगी, उसमें मौजूद सवारियों ने बताया कि वे लोग अपनी-अपनी सीटों पर बैठे थे। सीटों के ऊपर सामान रखने की जगह पर अचानक विस्फोट हुआ। जिसके कारण आग लग गई।
यह भी पढ़ें:मौन व्रत, पूजा-पाठ से एक्सरसाइज करने तक; जानें जेल में कैसे बीत रहा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का टाइम?
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
21 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines