Rohit Dhankar murder: हरियाणा के भिवानी में 28 साल की उम्र में 2 बार जूनियर ओर 7 बार सीनियर में पैरा पावर लिफ्टिंग में मेडल जीत चुके राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित धनकड़ की पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान मौत हो गई. 27 नवंबर शाम को रोहित अपने दोस्त के साथ उसकी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था, जहां किसी बात पर बारातियों से झगड़ा हो गया . शादी समारोह समाप्त होने के बाद रोहित और उसके दोस्त को रोहतक वापस लौटते वक्त 15 से 20 बारातियों ने रास्ते में घेर लिया. दोस्त के अनुसार लोहे की राड और हॉकी की स्टिक से रोहित पर आरोपियों ने हमला कर दिया जिसके चलते रोहित को गंभीर चोटें आई और दोस्त वहां से जान बचाकर भाग गया. हालत गंभीर देख रोहित को भिवानी से पीजीआई रोहतक रेफर किया था, जहां दो दिन बाद बीती रात उसने दम तोड़ दिया.
कौन थे रोहित धनकड़?
रोहित धनकड़ दो बार के जूनियर पैरा नेशनल रिकॉर्ड होल्डर ऑर्डर और सात बार सीनियर पैरा नेशनल चैंपियन रहे हैं. रोहित ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. रोहित हरियाणा के जिला रोहतक के गांव हुमायूंपुर में रहने वाले थे. रोहित परिवार में अकेले थे. आठ साल पहले उनके पिता की मौत हो चुकी थी. फिल्हाल रोहित जिम ट्रेनर का काम करते थे. परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
यह भी पढ़ें: दक्षिण दिल्ली में चार मंजिला इमारत में भीषण आग, 4 की मौत, संकरी गलियों ने बढ़ाईं फायर ब्रिगेड की मुश्किलें
क्या बोले रोहित के चाचा कप्तान सिंह?
रोहित धनकड़ के चाचा कप्तान सिंह ने बताया कि रोहित अपने दोस्त की बहन की ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने गया था, जहां वरमाला पर बारातियों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई. शादी समारोह के बाद वापस लौटते वक्त रास्ते में रोहित और उसके दोस्त को बारात में आए कुछ लोगों ने घेर लिया और बुरी तरह पीटा. भिवानी पुलिस के जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी बारात जिला भिवानी के तगड़ाना गांव के बताए गए हैं, जिनमें से लगभग छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है.
यह भी पढ़ें: अलवर में पुलिसवाले की दूसरी शादी में बाथरूम ड्रामा, पहली पत्नी के छापे ने फेल किया खेल
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
2 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
5 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
6 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
14 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
16 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
18 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines