Rewari News: ST-2302 नाम का एक बाघ 8 महीने में दूसरी बार राजस्थान के सरिस्का अभयारण्य से निकलकर लगभग 125 किमी दूर रेवाड़ी जा पहुंचा। इस बाघ की उम्र तीन साल बताई जा रही है। रेवाड़ी के झाबुआ जंगल में बाघ के होने की जानकारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि वन विभाग का कहना है कि वो ज्यादा दिन तक यहां नहीं रहेगा, क्योंकि इस इलाके में एक भी मादा बाघ नहीं है। ये जंगल भी महज 800 एकड़ में फैला है जोकि एक बड़े बाघ के लिए काफी नहीं है।
इस बाघ के दूसरे इलाके में जाने से वहां के दूसरे जानवरों पर भी खतरा बढ़ गया है। वन विभाग लगातार इसकी खोज में लगा है और ये प्रयास कर रहा है कि वहां के लोग और आस पास के जानवर सुरक्षित रहें। तीन वर्षीय नर बाघ ने आठ महीने में दूसरी बार राजस्थान के सरिस्का रिजर्व से रेवाड़ी के झाबुआ जंगल तक 125 किमी की यात्रा की है।
किसान पर किया हमला
गुरुवार को एसटी-2302 को रेवाड़ी के रास्ते में राजस्थान सीमा पर खैरथल-तिजारा जिले में देखा गया। यहां पर बाघ ने एक स्थानीय किसान पर हमला कर दिया था। इसके बाद से इस बाघ का इलाके में आतंक फैल गया है। वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि जब बाघ के पंजों के निशान देखे गए तो झाबुआ जंगल में उसकी खोज के लिए टीम को भेजा गया। इन पंजो से पता किया गया कि वो कौन सा बाघ है। लगभग सात टीमों को इस जंगल में तैनात किया है। बाघ को ढूंढने में इसलिए भी मुश्किल आ रही है क्योंकि इस जंगल के कुछ हिस्सों में जाया नहीं जा सकता है।
ये भी पढ़ें… IFS अधिकारी ने शेयर की Black Tiger की दुर्लभ तस्वीरें, फोटो देख हैरानी जता रहे लोग
अधिकारियों का कहना है कि इसके पहले भी बाघ चार दिनों तक रेवाड़ी के जंगल में रहने के बाघ सरिस्का लौट गया था। उस वक्त भी बाघ इसी रास्ते से यहां पहुंचा था। इसीलिए ये संभावना जताई जा रही है कि कुछ दिनों में यो बाघ फिर से अपने जंगल में लौट जाएगा।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
4 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
11 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
11 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
15 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
20 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines