हरियाणा के रेवाड़ी में कुछ बदमाशों ने बीती रात एक परिवार के घर में घुस गए। वहां, उन्होंने गनपॉइंट पर ननद-भाभी के कपड़े उतरवाकर छेड़छाड़ की। इसके अलावा वीडियो भी बनाई। इस दौरान उनके पति को चाकू की नोक पर कमरे में बंद कर दिया गया। महिलाओं को चुप कराने के लिए बच्चे को भी उल्टा लटका दिया गया। करीब ढाई घंटे तक बदमाशों ने बक्से और अलमारी का ताला तोड़ने के साथ-साथ घर का फर्श खोदकर 18 लाख की ज्वेलरी निकाल ली। वहीं, जाते-जाते घर में लगे CCTV भी उखाड़कर ले गए। इसके बाद उन्होंने धमकी भी दी कि अगर पुलिस को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।
क्या है पूरा मामला
रेवाड़ी के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया है कि उसका परिवार हिसार के नारनौंद का रहने वाला है। कुछ सालों से वो सभी रेवाड़ी में रह रहे हैं। महिला ने बताया कि 3 अप्रैल की रात को वह अपनी ननद के साथ सो रही थी। उसके साथ उसका बच्चा भी था। पास ही दूसरे कमरे में महिला का पति भी सोया हुआ था। रात करीब 1 बजे घर में करीब 7-8 बदमाश घर में घुसे और सभी के पास चाकू, पिस्टल और अन्य हथियार थे। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर किसी ने शोर किया तो जान से मार देंगे। महिला ने आगे बताया कि लुटेरों ने हथियारों के बल पर जबरदस्ती मेरे और मेरी ननद के कपड़े उतरवा दिए। जिसके बाद नग्न हालत में वीडियो बनाई। छाती दबाई और प्राइवेट पार्ट से भी छेड़छाड़ की। हमारे साथ काफी बदतमीजी करते रहे। महिला के पति को पीटकर बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया।
पुलिस कर रही है जांच
पीड़िता ने रेवाड़ी के SP से इस बारे में शिकायत की थी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हीं पर शक करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने की बजाय उनसे ही पूछताछ शुरू कर दी।
डीएसपी डॉ. रविंदर ने बताया कि रेवाड़ी के गांव चिल्हड की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दी थी कि 3 अप्रैल को रात में जब वह सो रही थी तो बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा घर की महिलाओं के कपड़े उतरवाए, वीडियो बनाई और वायरल करने की धमकी भी दी। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है। वहीं, पुलिस की जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता के पिता हरियाणा पुलिस में काम करते थे, जिन्हें गैर हाजिर होने के चलते 2013-2014 में डिसमिस कर दिया गया था। उन पर एक चोरी का मुकदमा भी दर्ज है।
ये भी पढ़ें- गुरमीत राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, जानें अब कितने दिन की मिली फरलो?
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
3 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
3 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
4 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
4 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
5 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines