Haryana Lok Sabha Election 2024: राव इंद्रजीत सिंह ने तीसरी बार लगातार गुरुग्राम लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस मौके पर सोमवार को खास तौर पर हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी मौजूद रहे। जिन्होंने अभी तक कांग्रेस का यहां से उम्मीदवार घोषित नहीं होने पर तंज कसा। सीएम ने यहां से रिकॉर्डतोड़ जीत का दावा करते हुए कहा कि वोटिंग के लिए सिर्फ 26 दिन बचे हैं। लेकिन कांग्रेस घबराहट में है, जो अभी उम्मीदवार खोज रही है। इंद्रजीत पांच बार एमपी बन चुके हैं। वे इस निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
गुरुग्राम के लघु सचिवालय में सीएम की मौजूदगी में उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। द्वारका एक्सप्रेसवे की सौगात पीएम मोदी के कारण मिली है। इसलिए लोग अपना वोट बीजेपी को देकर यहां विकास का क्रम जारी रखना चाहते हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लोगों के भरोसे को उन्होंने कायम रखा। आगे 5 साल भी वे यहां से विकास का क्रम जारी रखना चाहेंगे। भाषणों के दम पर कोई जीत हासिल नहीं कर सकता। लोगों को भी देखना चाहिए कि कौन उनके लिए काम कर सकता है, कौन नहीं?
जेजेपी और कांग्रेस ने बीजेपी पर किया पलटवार
सिंह ने कहा कि जीत को लेकर अधिक आत्मसंतुष्ट भी नहीं होना है। कार्यकर्ताओं को सबसे बड़ी जीत गुरुग्राम से दिलानी है, यह सिर्फ उनका ही चुनाव नहीं है। वहीं, सीएम और राव की टिप्पणियों का कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव ने जवाब दिया है। यादव ने कहा कि कांग्रेस यहां से जल्द उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा के पास कोई उपलब्धि नहीं है। 10 साल में मेट्रो का विस्तार नहीं किया गया। शहरी इलाकों में सुविधाओं का अभाव है। बीजेपी सिर्फ बयानबाजी कर रही है। जेजेपी उम्मीदवार राहुल यादव फाजिलपुरिया ने भी भाजपा पर पलटवार किया। कहा कि यहां कोई विकास नहीं हुआ। सिर्फ भाजपा के लोग बयानबाजी करते हैं।
संबंधित खबरें
'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
18 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines