डेरा सच्चा सौदा का मुखिया और दुष्कर्म का दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आने के लिए तैयार है। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से उसकी पैरोल को अनुमति मिल गई है। वह 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जेल से बाहर आएगा। बता दें कि पिछले 9 महीनों में यह उसकी तीसरी अस्थाई रिहाई होगी और 4 साल पहले दोषी करार दिए जाने के बाद से 15वीं बार जेल से बाहर आएगा। उसकी रिहाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने डर जताया है।
इन शर्तों पर दी गई राम रहीम को पैरोल
हरियाणा और पंजाब में अच्छी पकड़ रखने वाले राम रहीम की पिछली रिहाइयां भी विभिन्न चुनावों के आस-पास ही रही हैं। इस बार अपनी पैरोल के दौरान राम रहीम को कई प्रतिबंधों का पालन करना पड़ेगा। जेल से बाहर रहने के दौरान वह हरियाणा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही उसके सामने शर्त रखी गई है कि वह चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि का हिस्सा नहीं बनेगा, चाहे वह निजी तौर पर हो या सोशल मीडिया के जरिए। इसे लेकर हरियाणा सरकार जल्द आदेश जारी कर सकती है।
कांग्रेस ने निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र
वहीं, हरियाणा कांग्रेस ने राम रहीम की पैरोल को लेकर डर जताते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को एक पत्र लिखा है। कांग्रेस ने अपने पत्र में आयुक्त से कहा है कि चुनाव के समय में उसकी रिहाई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। पार्टी का कहना है कि वह चुनाव को प्रभावित कर सकता है। इसके साथ ही एक दिवंगत पत्रकार के बेटे ने भी इसे लेकर कहा है कि रहीम को पैरोल देना लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन है। इस पत्रकार की हत्या में राम रहीम और तीन अन्य को दोषी ठहराया गया था।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
9 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines