राहुल गांधी ने हुड्डा और शैलजा का हाथ मिलवाया, हरियाणा की रैली में दिखा गजब अंदाज

Haryana Assembly Election Rally: हरियाणा विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी चार दिनों की यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान वह अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। हरियाणा में प्रचार की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर है। पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी।

हरियाणा में राहुल गांधी ने चुनावी यात्रा शुरू की है।

हरियाणा में राहुल गांधी ने चुनावी यात्रा शुरू की है।

Haryana Assembly Election Rally: हरियाणा विजय संकल्प रैली में सोमवार को गजब नजारा दिखा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भूपिंदर सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा का हाथ अपने हाथों से पकड़कर मिलवाया। दरअसल नारायणगढ़ की रैली समाप्त होने के बाद सभी नेताओं ने एक साथ हाथ उठाकर जनता का अभिवादन किया। इस दौरान कुमारी शैलजा राहुल गांधी के एक तरफ खड़ी थीं, जबकि दूसरी तरह भूपिंदर सिंह हुड्डा खड़े थे। राहुल गांधी ने पीछे हटते हुए दोनों नेताओं का हाथ मिला दिया। जनता ने तालियां बजाकर सबका इस्तकबाल किया।

विज्ञापन

छोटी-छोटी पार्टियों का रिमोट बीजेपी के पास

इससे पहले राहुल गांधी ने नारायणगढ़ में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में छोटी-छोटी पार्टियों का रिमोट बीजेपी के पास है। विचारधारा की ये लड़ाई केवल कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। एक तरफ न्याय है और दूसरी तरफ अन्याय है। एक तरफ किसानों, गरीबों, मजदूरों का हित है और दूसरी तरफ अडानी-अंबानी का हित है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा कि मैं अमेरिका गया। वहां मैंने देखा कि एक छोटे से कमरे में हरियाणा के 15-20 युवा रह रहे हैं। उन्होंने मुझे कहा कि आप हरियाणा में हमारे परिवार से मिलिए क्योंकि हम 10 साल अपने परिवार से नहीं मिल पाएंगे। मैंने फिर पूछा कि यहां आने में कितने पैसे लगे और पैसे कहां से आए? उन्होंने कहा कि यहां आने में 50 लाख रुपए लग गए हैं, जो खेत बेचकर या ब्याज पर पैसे लेकर जुटाए गए हैं। मतलब… उन युवाओं की जेब से 50 लाख रुपए छीने गए क्योंकि हरियाणा में उन्हें रोजगार नहीं मिल सका।

विज्ञापन

10 साल में बीजेपी ने वादे क्यों नहीं पूरे किए

वहीं सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हरियाणा को मोदी सरकार से सिर्फ बड़े-बड़े वादे मिले हैं। बीजेपी के नेता अब फिर जनता से नए-नए वादे कर रहे हैं। सवाल ये है कि 10 साल सरकार में रहते हुए बीजेपी ने अपने वादे पूरे क्यों नहीं किए? यहां के किसानों, महिलाओं, युवाओं और पहलवानों की सुनवाई क्यों नहीं हुई?

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने हरियाणा की धरती पर गीता का उपदेश दिया। ‘न्याय का संदेश’ यहीं से निकला था। इसी न्याय के संदेश ने हमारे धर्म, देश और संविधान को बनाया। नारायणगढ़ की सभा के बाद राहुल गांधी ने हरियाणा के विधानसभा क्षेत्रों की अपनी यात्रा शुरू की। ये यात्रा पहले चरण में यमुनानगर, दोसड़का, मुलाना, अंबाला, लाडवा और थानेसर होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। इस दौरान राहुल गांधी तमाम जगहों पर कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ