Tennis Player Radhika Yadav murder case inside story: राधिका यादव केस में उसकी दोस्त की स्टेटमेंट के बाद पूरी कहानी पलट गई है। गुरुग्राम पुलिस कल तक जिस केस को ओपन एंड शट कहते हुए बंद करने की बात कह रही थी, नए खुलासे के बाद अब राधिका के फोन का डाटा रिकवर करने की बात कर रही है। गुरुग्राम पुलिस ने राधिका के फोन के डिलीट डाटा को हासिल करने के लिए उसे DITECH (Department of Information Technology Electronics & Communication, Haryana) को भेज दिया है। राधिका के फोन अनलॉक करके उसका डेटा रिट्रीव किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, राधिका iphone का इस्तेमाल करती थी और उसका पासवर्ड घर वालों को भी नहीं पता।
राधिका ने डिलीट कर दिए सोशल मीडिया प्रोफाइल
जांच में सामने आया है कि राधिका ने हत्या के कुछ दिनों पहले ही अपने सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल डिलीट कर दिए थे। राधिका की दोस्त के ज़रिए सामने आए इंस्टा प्रोफाइल की भी जांच की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस राधिका की दोस्त के भी बयान दर्ज कर सकती है, क्योंकि उसकी दोस्त ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि राधिका के पिता ने हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की। जांच के दौरान पुलिस DITECH की मदद से डिलीट किया हुआ डेटा रिकवर करेगी, जिससे ये भी पता चल सके कि उसकी पिछले कुछ दिनों में किस किससे बात हुई है। राधिका की सोशल मीडिया पर प्रोफाइल किस किस प्लेटफार्म पर है।
आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी
गुरुग्राम पुलिस ने बीते दिन राधिका यादव हत्याकांड को ओपन एंड शट केस बताते हुए मामले की जांच बंद करने की बात कही थी। पुलिस राधिका के दोस्तों या ऑनलाइन आरोप पोस्ट करने वाले किसी भी व्यक्ति के बयान को चार्जशीट में शामिल नहीं करेगी। आरोपपत्र दाखिल करने के लिए पुलिस के पास पर्याप्त सबूत है। गौरतलब है कि राधिका यादव की 10 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिता दीपक ने कथित तौर पर पुलिस के सामने हत्या की बात कबूलते हुए जो बातें कही थीं वो राधिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में झूठी निकलीं। सर्जन डॉ. दीपक माथुर ने इसकी पुष्टि की थी।
राधिका यादव की दोस्त ने क्या कहा था?
पिछले 10 साल से राधिका की दोस्त होने का दावा करने वाली हिमांशिका सिंह ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर टेनिस खिलाड़ी के जीवन के बारे में वीडियो पोस्ट किए। एक वीडियो में हिमांशिका ने दावा किया कि उनके पिता दीपक यादव ने बेटी की हत्या के लिए पूरी प्लानिंग की थी।
10 जुलाई को मुझे एक समाचार लेख के ज़रिए उसकी हत्या के बारे में पता चला। मैं उसके अंतिम संस्कार में गई थी। हिमांशिका ने यह भी दावा किया कि राधिका की हालत पिछले 10 दिन से ठीक नहीं थी और उसने अपने सपनों को पीछे छोड़ दिया था।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
11 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines