Punjab Bandh: अंबाला पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक; देखें लिस्ट

Punjab Bandh 30 December 2024: पंजाब बंद के आह्वान को देखते हुए हरियाणा की अंबाला पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे एडवाइजरी के तहत ही रास्तों का चयन करें।

Farmers Protest

Punjab Bandh News: MSP समेत अपनी 13 मांगों के लिए धरनारत किसानों ने कल 30 दिसंबर को पंजाब में 10 घंटे तक बंद का आह्वान किया है। सोमवार को सुबह करीब 7 बजे से बंद शुरू होगा। शाम 4 बजे तक बंद के दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं के लिए आने-जाने की छूट रहेगी। किसान नेताओं ने दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। बंद को देखते हुए हरियाणा की अंबाला पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित रास्तों से ही आवागमन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जो रूट चार्ट जारी किया है, उसके मुताबिक दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालक दिल्ली से सोनीपत, पानीपत, करनाल से इंद्री होते हुए लाडवा या करनाल से सीधे कुरुक्षेत्र के रास्ते उमरी चौक, लाडवा, रादौर के रास्ते यमुनानगर NH-344A जा सकते हैं। वहां से मुलाना, शहजादपुर के रास्ते पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ में दाखिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन चालक पंचकूला, रामगढ़, बरवाला होते हुए शहजादपुर, मुलाना में NH-344 से गुजरते हुए यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, पानीपत और सोनीपत होते हुए दिल्ली जा सकते है। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, शहजादपुर वाया साहा, शाहाबाद, पिपली के जरिए करनाल से होकर भी दिल्ली जा सकते हैं।

विज्ञापन

हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालक बरवाला, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र के बाद शाहबाद होते हुए वाया साहा, शहजादपुर से पंचकूला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते हैं। हिसार से चंडीगढ़ के लिए बरवाला, नरवाना, कैथल, पिहोवा, ठोल, शाहबाद, साहा, शहजादपुर से पंचकूला होते हुए भी गुजर सकते हैं।

112 पर कॉल कर लें हेल्प

वहीं, चंडीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन चालक पंचकूला, शहजादपुर, वाया साहा होते हुए शाहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल के रास्ते नरवाना से बरवाला होते हुए भी हिसार जा सकते हैं।
वहीं, अंबाला से चंडीगढ जाने वाले वाहन चालक अंबाला छावनी, कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर, रामगढं से पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ में एंट्री कर सकते हैं। उधर, अंबाला से से नारायणगढ़ जाने वाले वाहन चालक अंबाला छावनी, कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर होते हुए गंतव्य तक जा सकते हैं। आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल 112 पर संपर्क कर मदद मांग सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ