---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

हरियाणा के कई जिलों में भीषण गर्मी में भी बच्चे स्कूल जाने को मजबूर: अनुराग ढांडा

नौतपा में तापमान 45 डिग्री से पार होने के बाद भी हरियाणा के कुछ जिलों में प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां नहीं की गईं, जिसे लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि नायब सरकार ने प्राइवेट स्कूल संचालकों के सामने घुटने टेके।

---विज्ञापन---

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को लेकर नायब सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी नौतपा में तापमान 45 डिग्री से पार हो चुका है। इसके बावजूद भी कई जिलों में प्राइवेट स्कूल मनमानी कर रहे हैं। चरखी दादरी, कैथल, सोनीपत, फरीदाबाद और जींद समेत कई जिलों में स्कूल संचालक मनमानी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में भी कई जिलों में प्राइवेट स्कूल संचालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। गर्मी के कारण जहां स्कूलों को छुट्टियां करने के आदेश दिए जा चुके हैं, फिर भी स्कूल संचालक मनमानी कर रहे हैं और बच्चों को जबरन स्कूलों में बुला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। इसका असर सड़कों पर भी दिख रहा है। सुबह 8 बजते ही तेज धूप का एहसास होने लगता है। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। इससे नायब सरकार की विफलता का भी पता चलता है कि हरियाणा के कई जिलों में प्राइवेट स्कूलों में नन्हे बच्चों की पढ़ाई जारी है। नन्हे-नन्हे बच्चे को स्कूल से घर तक आने जाने में तेज धूप के कारण काफी परेशानी होती है। जिस कारण बच्चों को बुखार और उल्टी दस्त जैसी बीमारी का सामना करना पड़ रहा है।

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा इस कारण बच्चे भी भीषण गर्मी में स्कूल जाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि नायब सरकार को ऐसे स्कूलों के प्रति कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। स्कूलों की मनमानी के कारण के बच्चे लगातार स्कूलों में जा रहे हैं, जबकि कई स्कूलों ने केवल 31 मई तक छुट्टियां की है। उन्होंने कहा कि 30 जून तक स्कूलों की छुट्टियां कर देनी चाहिए, ताकि कोई अनहोनी ना हो।

First published on: May 28, 2024 10:48 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola