---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

कल हरियाणा को मिलेगी बड़ी सौगात, राष्ट्रपति यहां बनने वाले मेडिकल कॉलेज का करेंगी शिलान्यास 

चंडीगढ़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र में एक कार्यक्रम में सिरसा जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगी। हरियाणा सरकार के मुताबिक यह कॉलेज करीब 1090 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। इस कॉलेज में कुल करीब 539 बिस्तर होंगे। यह मेडिकल कॉलेज लगभग 22 एकड़ में बनाया जाएग। President Droupadi […]

---विज्ञापन---

चंडीगढ़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र में एक कार्यक्रम में सिरसा जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगी। हरियाणा सरकार के मुताबिक यह कॉलेज करीब 1090 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। इस कॉलेज में कुल करीब 539 बिस्तर होंगे। यह मेडिकल कॉलेज लगभग 22 एकड़ में बनाया जाएग।

 

---विज्ञापन---

दरअसल, राष्ट्रपति दो दिवसीय हरियाणा दौरे पर हैं। 29 और 30 नवंबर को राष्ट्रपति हरियाणा में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। जानकारी के मुताबिक मंगलगवार सुबह 10:30 बजे वह पहले कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पहुंचेगी। जहां वह गीता यज्ञ में शामिल होंगी। इसके बाद वह राज्य प्रदर्शनी, हरियाणा पैवेलियन, शिल्प उद्यान का भी उद्घाटन करेंगी।

जानकारी के मुताबिक इसके बाद राष्ट्रपति करीब 11:30 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के श्रीमद्भगवद् गीता सदन में अन्तर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार में भाग लेंगी और यहीं से हरियाणा सरकार की 3 बड़ी परियोजनाओं का वर्चुअली शुभारंभ व शिलान्यास करेंगी। इनमें हरियाणा परिवहन में ई-टिकटिंग व्यवस्था, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना तथा सिरसा जिले में मेडिकल कॉलेज की आधारशीला रखा जाना शामिल है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 28, 2022 05:57 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola