आवारा कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में रहते हैं, लेकिन अब लोगों के पालतू कुत्ते भी खतरनाक और जानलेवा होते जा रहे हैं. पिछले एक साल में पालतू कुत्तों के हमले के कई मामले सामने आ चुके हैं. ताजा मामला हरियाणा के सोनीपत जिले का है, जहां पिटबुल डॉग ने 6 महीने की नवजात बच्ची पर हमला किया. बच्ची को गोद में लेकर उसकी बुआ गली से गुजर रही थी कि अचानक पिटबुल डॉग बच्ची पर झपटा और उसे नीचे गिराकर घसीटकर ले जाने लगा. हालांकि लोगों ने किसी तरह उसे बचा लिया, लेकिन तब तक बच्ची खून से लथपथ हो गई थी और उसे बचाते हुए बुआ भी घायल हुई.
हमले में बच्ची और बुआ बुरी तरह घायल
सोनीपत शहर की सिक्का कॉलोनी पर पिटबुल अटैक का यह मामला CCTV कैमरे में कैद हुआ, जिसकी वीडियो सामने आई है. गंभीर रूप से घायल बच्ची और उसकी बुआ को रोहतक के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है. हालांकि बच्ची के परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है, लेकिन वीडियो वायरल करके लोगों को सिक्का कॉलोनी के इस कुत्ते से बचकर रहने की सलाह दी जा रही है. लोग पालतू कुत्तों को पालने से जुड़े नियमों और कानूनों का पालन कर रहे हैं या नहीं, इस पर ध्यान देने और जिम्मेदार लोगों को शिकायत करने को कहा गया है.
लोगों ने बच्ची को किसी तरह कुत्ते से बचाया
वीडियो में देख सकते हैं कि बच्ची के गोद में लेकर लड़की गली से गुजर रही है. अचानक पिटबुल डॉग हमला करता है और बच्ची लड़की की गोद से छूटकर नीचे गिर जाती है. इसके बाद कुत्ता बच्ची को घसीटने लगता है, लेकिन लड़की उसे बचाने की कोशिश करती है. चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोग घरों से निकलकर आते हैं और बच्ची को कुत्ते से बचाने का प्रयास करते हैं. लेकिन कुत्ता बच्ची को मुंह में दबोचे इधर-उधर दौड़ते लगता है. यह देखकर एक शख्स डंडा लेकर आता है और कुत्ते पर हमला करता है, जिससे बच्ची छूट जाती है और उसकी बुआ उसे गोद में उठा लेती है.
पंजाब में पति-पत्नी पर किया था कुत्ते ने हमला
बता दें कि अगस्त महीने में पंजाब के पटियाला शहर के घूमन नगर इलाके में दंपति पर पिटबुल डॉग ने अटैक किया था. पटियाला में बैंक मैनेजर अंकित सभ्रवाल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर पत्नी शेफली सभ्रवाल के साथ किराये का मकान देखने के गए थे, जहां एक मकान को खुलवाने पर अंदर से निकले पालतू कुत्ते पिटबुल ने दोनों पर अटैक कर दिया था. हमले में दोनों इतने घायल हुए कि सर्जरी तक करानी पड़ी. पिछले साल दिल्ली के विनय एनक्लेव में पिटबुल डॉग ने 6 वर्षीय बच्चे पर हमला किया था, जिसमें उसका दायां कान कटा था. पुलिस ने कुत्ते के मालिक को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया था.
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
4 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
11 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
11 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
15 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
20 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines