Haryana Assembly Election : पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास लेने का ऐलान किया। हरियाणा चुनाव से पहले जहां भाजपा विनेश फोगाट मामले को डैमेज कंट्रोल में जुटी है तो वहीं विपक्ष इस मौके को भुनाने में जुटा है। ऐसे में अब राजनीतिक पार्टियां रेसलर विनेश फोगाट को अपने पक्ष में करने की होड़ में जुट गई हैं। हालांकि, यह विनेश फोगाट को तय करना है कि वह राजनीति में आएंगी या नहीं। आइए जानते हैं कि किन दलों ने क्या चला दांव?
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) विपक्ष को जीत का कोई भी मौका नहीं देना चाहती है। ऐसे में सीएम नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि विनेश फोगट को कांस्य पदक विजेता के बराबर सम्मान दिया जाएगा और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसे लेकर उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो, लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है। हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फोगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा।
यह भी पढे़ं : Video: विनेश फोगाट का असली ‘दोषी’ कौन? 5 पॉइंट में समझें सबकुछ
CM सैनी ने विपक्ष पर साधा निशाना
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि विनेश फोगाट पर प्रदेश ही नहीं पूरे देश को गर्व है। ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएं मिलती हैं वो सारी सुविधा राज्य सरकार विनेश फोगाट को देगी। विपक्ष के नेता हर क्षेत्र में राजनीति करते हैं। खेल के क्षेत्र में किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए।
भूपेंद्र हुड्डा ने विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने की सिफारिश की
विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार को विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल विजेता के बराबर सम्मान देना चाहिए। अगर उनके पास विधानसभा में पर्याप्त संख्या होती तो वह कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में फोगट को राज्यसभा भेज देते।
सीएम मान ने फोगाट से साधा संपर्क
वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) के अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। सीएम मान भी विनेश फोगट से संपर्क कर चुके हैं। ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद भगवंत मान सबसे पहले विनेश फोगाट के गांव पहुंचे थे और उनके चाचा से बातचीत की थी। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए विनेश फोगट की अयोग्यता के पीछे एक साजिश का आरोप लगाया और उन्होंने पीएम मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।
यह भी पढे़ं : विनेश फोगाट को भारत रत्न दिया जाए, सांसद ने रखा प्रस्ताव
महिला पहलवानों का भी मुद्दा उठाएगा विपक्ष
वहीं, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में विनेश फोगाट भी शामिल थीं। विपक्ष इस मुद्दे को भी चुनाव में उठाएगा। पहलवानों के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला उनके साथ खड़े थे। अब विपक्षी नेताओं के हाथ विनेश फोगाट का मामला लग गया, जिसके जरिए वे सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को घेरेंगे।
संबंधित खबरें
फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
5 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
3 days agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
4 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
5 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
6 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines