हरियाणा के पानीपत में एक खड़ी ट्रेन में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला के साथ आरोपियों ने पहले बलात्कार किया और फिर उसे पटरी पर फेंक कर भाग गए। इस दौरान एक ट्रेन आ गई और महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसका एक पैर कट गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रेन के खाली डिब्बे में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार
पुलिस के अनुसार, पानीपत में एक खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। महिला की उम्र 38 साल बताई जा रही है। 26 जून को महिला के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस को मिली थी। पुलिस ने बताया कि उसके पति का कहना था कि 24 जून को विवाद के बाद से ही वह कहीं चली गई, लेकिन वह वापस आ जाएगी क्योंकि वह ऐसा पहले भी कर चुकी है।
बलात्कार के बाद पटरी पर फेंका, कटा पैर
वहीं, महिला ने पुलिस को बताया है कि वह पास के ही एक रेलवे स्टेशन पर बैठी थी, तभी एक शख्स उसके पास आया और कहा कि उसे उसके पति ने भेजा है। वह महिला को लेकर खड़ी ट्रेन के कोच में गया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद दो और लोग भी वहां पहुंचे, उन्होंने भी महिला के साथ बलात्कार किया। इसके बाद वे महिला को लेकर सोनीपत गए। वहां उसे ट्रेन की पटरी पर फेंककर भाग गए। इस दौरान एक ट्रेन गुजरी, महिला उसकी चपेट में आ गई और उसने अपना एक पैर खो दिया है।
पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR
पुलिस ने बताया कि फिलहाल महिला एक अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। किला पुलिस थाने के एसएचओ श्री निवास ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के लिए जीरो एफआईआर दर्ज हुई और पानीपत राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को भेज दी गई है। GRP के एसएचओ राजेश ने बताया कि रविवार शाम को जीरो एफआईआर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : कौन थीं IPS स्मिति चौधरी? जिनका 48 की उम्र में निधन, पति, पिता और भाई भी IPS
इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
10 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
19 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines