Haryana News: आज के युवाओं के सिर पर रील बनाने का क्रेज हावी है। रील के चक्कर में लोग अपनी जान भी दांव पर लगा देते हैं। रील बनाने के लिए लोग मर्यादा की सीमाएं लांघ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के पानीपत शहर में सामने आया है। रविवार को इंसार बाजार में एक शख्स सरेआम अश्लील डांस करने लगा। युवक ने महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहन रखे थे। उसके साथ दूसरा युवक भी था, जो रील को शूट कर रहा था। लेकिन युवक को ऐसी हरकतें करना महंगा पड़ गया।
युवक के अश्लील डांस करते समय वहां से गुजर रहे लोग और ग्राहक शर्म महसूस कर रहे थे। लेकिन जैसे ही दुकानदारों को इसका पता लगा। वे मौके पर इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते उन्होंने युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटा। वीडियो शूट कर रहा युवक मौके से भाग गया। बाद में पकड़े गए युवक ने माफी मांगी, जिसके बाद दुकानदारों ने उसे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें:सास, बहू और साजिश… पत्नी ने किया था इंस्पेक्टर की मां का कत्ल, पुलिस को बताई थी ये कहानी… ऐसे खुला राज
पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक ने दुकानदारों को बताया कि वह ब्लॉग के लिए वीडियो शूट कर रहा है। पहले भी ऐसा कर चुका है। सोशल मीडिया पर उसने कई अकाउंट बना रखे हैं। जिन पर ऐसे वीडियो अपलोड करता है। उसे अच्छी इनकम इन वीडियो के जरिए होती है। उसके हजारों फॉलोअर्स हैं, जो ऐसे वीडियो की डिमांड करते हैं। इसी वजह से उसने आज वीडियो बनाना शुरू किया था। आगे से वह ऐसे वीडियो नहीं बनाएगा। इसी शर्त पर उसे छोड़ा गया।
जयपुर में ट्रैक पर चढ़ा दी थी थार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी कुछ दिन पहले अनोखा मामला सामने आया था। हरमाड़ा थाना इलाके में शराब के नशे में धुत एक युवक रील बनाने के चक्कर में थार गाड़ी लेकर रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया था। युवक ने गाड़ी को निकालने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन गाड़ी पटरियों के बीच फंस गई। इतने में एक मालगाड़ी आ गई थी। लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा बच गया था। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया था। ट्रेन को लोको पायलट ने काफी दूर पहले रोक लिया था। पुलिस को गाड़ी हटाने के लिए 15 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी थी।
यह भी पढ़ें:चंडीगढ़ को लेकर पंजाब-हरियाणा में फिर छिड़ी रार, जानें 300 गांवों से जुड़ा ये पूरा विवाद
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
4 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
7 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
16 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
18 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines