Panipat gangrape case: पानीपत गैंगरेप केस के मास्टरमाइंड राजू उर्फ राजीव की मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई है। आरोपी ने पानीपत में अपने साथियों के साथ 3 महिलाओं के साथ दरिंदगी की थी। आरोपी को एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत से ग्रामीणों ने काबू किया था। लेकिन आरोपी ने अपनी जेब में सल्फास रखी हुई थी। लोगों के पकड़ने से पहले उसने सल्फास निगल ली थी। दूसरे आरोपी नरेंद्र को भी लोगों ने दबोच लिया था। एक अन्य आरोपी ज्योति मौके से छुड़ाकर भाग गया था।
यह भी पढ़ें-Watch Video: अगली बार हेलमेट पहनने से पहले अच्छी तरह कर लें चेक, कहीं कोबरा तो नहीं..!
नरेंद्र को पानीपत पुलिस अपने साथ ले गई है। जहां उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। बड़का गांव के कई लोगों ने मिलकर तीनों आरोपियों को शनिवार दोपहर को पकड़ा था। आरोपियों की पहचान राजू, ज्योति और नरेंद्र के तौर पर हुई थी। वे बड़का में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए आए थे, लेकिन लोगों ने इनको पहचान लिया था। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस की ओर से आरोपियों के पोस्टर जारी किए गए थे।
मौके से एक आरोपी ज्योति भाग गया था। राजू और नरेंद्र को लेकर वे बड़ौत आए थे। लेकिन राजू ने जेब से सल्फास निकाल निगल ली थी। राजू को पास के आस्था अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से गंभीर हालत के कारण उसे मेरठ के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। नरेंद्र कई साल पहले बड़का में रमेश नाम के शख्स के पास कोल्हू पर काम करता था। पानीपत में वारदात के बाद वह यहां के कई लोगों के टच में था।
कई वारदात कर चुके हैं आरोपी
जिसके बाद पानीपत पुलिस ने दो लोगों को यहां से हिरासत में लिया था। लेकिन एक युवक को छोड़ दिया गया था। इसके बाद ही पुलिस के माध्यम से आरोपियों के बारे में लोगों को पता लगा था। रेपकांड में पुलिस पहले ही सरगना के भाई सोनू, जयभगवान और नवीन को अरेस्ट कर चुकी है। राजू गैंग का सरगना था। जो दिन में मजदूर बनकर रेकी करता था। आरोपी अभी तक ऐसी 30 से अधिक वारदात कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
6 hrs ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
3 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
4 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
5 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
10 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
12 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines