हरियाणा के पंचकूला जिले में स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? इसकी वजह सामने आ गई है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पीड़ित बच्ची के चाचा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बच्ची ने आरोपी हमलावर छात्र को पागल कहा था और जब बच्ची ने हमलावर की शिकायत करने की बात कही तो वह डर गया और बच्ची को जबरन ऊपर ले गया. वहां क्लासरूम में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और धक्का मारे. उस पर ईंटों और गमले से हमला किया. बेहोश होने के बाद भी वह बच्ची पर हमला करता रहा. बच्ची जिंदगी और मौत से जूझ रही थी, लेकिन अब उसकी हालत में सुधार है. चंडीगढ़ PGI में बच्ची एडमिट है और हंसती मुस्कुराती माता-पिता के साथ है. PGI के डायरेक्टर भी उससे मिलने के लिए आए थे.
बच्ची ने मां को गेम खेलने के बारे में बताया
पीड़ित बच्ची के चाचा ने खुलाया किया कि आरोपी बच्चा PUBG गेम खेलता था. हालांकि उसके गेम खेलने और हमले के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बच्चा मोबाइल गेम खेलने का शौकीन है और इस बारे में वह स्कूल में दोस्तों से बातें भी करता है. इस बारे में बच्ची ने खुद अपनी मां बताया है और जब उसे होश आया तो उसे पूछा गया कि स्कूल में उस पर किसने हमला किया? उसे किसने मारा और क्यों मारा तो उसने बताया कि उसे बहुत बड़ा पत्थर मारा गया था. हालांकि बच्ची की मानसिक स्थिति को देखते हुए उससे घटनाक्रम के बारे में ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं और उसे बताया गया है कि बीमार होने की वजह से उसे अस्पताल में लाया गया है. बच्ची मानसिक तनाव में न आए, इसलिए उसे बहलाया जा रहा है.
मौत को मात देकर फिर मुस्कुराई मासूम
पंचकूला स्कूल हमले में गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची की हालत में अब सुधार हो रहा है. चंडीगढ़ पीजीआई से सामने आए नए वीडियो में वह अपनी मां की गोद में बैठी मुस्कुराती दिखाई दे रही है. बच्ची ने अपने चाचा से वीडियो कॉल पर भी बात की. चाचा को देखकर बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लौट आई. बताया कि उसकी हालत पहले से काफी बेहतर है. उन्होंने भावुक होकर कहा कि बच्ची को मानो दूसरा जन्म मिला है. वह उसे शेरनी बताते हुए कहते हैं कि उसने जिंदगी की कठिन लड़ाई लड़ी है. परिवार के मुताबिक, अमेरिका और अरब देशों सहित कई जगहों से लोग बच्ची की सलामती के लिए संदेश भेज रहे हैं. घटना के बाद से ही देश-विदेश में लोग उसके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे.
होश में आने पर मां को बताई पत्थर से मारने की बात
चाचा के मुताबिक,
28 अक्टूबर को स्कूल में हुआ था हमला
यह घटना 28 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित एक स्कूल में हुई थी. यहां KG में पढ़ने वाली मासूम छात्रा पर उसी स्कूल में पढ़ने वाले तीसरी कक्षा के एक छात्र ने हमला कर दिया था. बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी. पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया. घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद मामला देशभर में चर्चा में आ गया.
आरोपी छात्र ऑब्जर्वेशन होम में, काउंसलिंग जारी
इस मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जेजे एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. स्कूल के प्रिंसिपल, क्लास इंचार्ज और चौकीदार के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है. हमला करने वाले 8 वर्षीय छात्र के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) के तहत कार्रवाई की गई है. कम उम्र के कारण उसे अंबाला स्थित ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया है, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है. हरियाणा मानवाधिकार आयोग और हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है.
प्रिंसिपल और दो टीचर सस्पेंड
हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से गठित कमेटी मामले की जांच कर रही है. अब तक स्कूल के प्रिंसिपल और दो JBT शिक्षिकाओं को सस्पेंड किया जा चुका है. शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा है कि लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों की निगरानी में जांच जारी है. अंतिम रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
जल्द घर लौटने की उम्मीद
बच्ची की हालत में सुधार के बाद परिजनों को उम्मीद है कि उसे जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. परिवार उसकी घर वापसी पर स्वागत की तैयारी कर रहा है. फिलहाल परिवार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बच्ची का पूरी तरह स्वस्थ होना है. उसकी मुस्कुराती तस्वीर और वीडियो ने उन लोगों को भी राहत दी है, जो कई दिनों से उसकी सलामती की दुआ कर रहे थे.
संबंधित खबरें
गुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
14 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
2 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
3 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
10 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
10 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
11 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines