Panchkula Road Rage Incident: पंचकुला में रोड रेज की एक खौफनाक घटना सामने आई है। कार सवार आरोपी ने एक डॉक्टर को पहले टक्कर मारी, फिर बोनट पर लटकाकर करीब 50 मीटर तक घसीटता रहा। घटना पंचकुला के सेक्टर 8-9 की बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार सवार ने पहले पीड़ित डॉक्टर की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद वह 42 साल के डॉक्टर से उलझ गया। जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान मनसा देवी कॉम्प्लेक्स (MDC), सेक्टर 4 निवासी डॉक्टर गगन गर्ग अपने बेटे को ट्यूशन से लेने जा रहे थे।
पंचकुला के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि वे सेक्टर 14 जा रहे थे। लौटते वक्त जैसे ही वे ट्रैफिक लाइट पर पहुंचे, आरोपी कार सवार ने ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उन्होंने कार सवार आरोपी को समझाने की कोशिश की तो वो उनसे उलझ गया। उन पर हमला करने के लिए आरोपी ने चाकू भी निकाल लिया।
आरोपी बोला- जो कर सकते हो, कर लो
गगन गर्ग ने बताया कि उन्होंने आरोपी से खुद को बचाया और अपनी गाड़ी के अंदर बैठ गए। इसके बाद आरोपी ने उनसे कहा कि मेरा मोबाइल नंबर ये है, फिर उसने कहा कि जो कर सकते हो कर लो। पीड़ित डॉक्टर के मुताबिक, उसने मेरी कार में तोड़फोड़ भी की।
पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि आरोपी के हंगामे के बाद कुछ लोग घटनास्थल पर जुट गए। इसके बाद वे कार से बाहर निकले। इसी दौरान आरोपी ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की और अपनी कार की स्पीड बढ़ा दी। गर्ग ने कहा कि मैं आरोपी के कार पर अचानक गिर गया, जिसके बाद वो मुझे बोनट पर घसीटता हुआ कुछ दूर तक ले गया। इस दरौान सड़क किनारे खड़े एक ठेले से आरोपी की कार टकरा गई, जिससे डॉक्टर बोनट से नीचे गिर गए और आरोपी वहां से फरार हो गया।
पीड़ित डॉक्टर ने दर्ज कराया मामला
पीड़ित डॉक्टर गर्ग घटना के बाद अस्पताल पहुंचे और अपना इलाज कराकर पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और कहा कि जल्द ही आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित डॉक्टर ने उन्हें आरोपी के कार का नंबर दिया है।
संबंधित खबरें
'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
6 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines