हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

पीटा, घसीटा, पत्थर मारे… पंचकूला में क्लासरूम में KG की छात्रा पर तीसरी के स्टूडेंट का जानलेवा हमला

क्लासरूम में छोटी बच्ची को पीटने की घटना हुई है और आरोप तीसरी के छात्र पर लगे हैं. हमले में बच्ची बुरी तरह घायल हुई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. आइए जानते हैं कि मामला क्या है और कहां का है?

विज्ञापन
बच्ची को बुरी तरह पीटने की घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है. Credit- ScreenGrab

हरियाणा के पंचकूला जिले में एक स्कूल से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मामला सेक्टर-20 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल का है. जहां तीसरी क्लास के छात्र ने KG की छात्र को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह अस्पताल पहुंच गई और बेहोशी की हालत में है. उसकी हालत इतनी नाजुक है कि उसे पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित जिला अस्पताल से PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है. क्योंकि छात्र ने बच्ची को न सिर्फ पीटा, बल्कि उसे घसीटा, धक्के मारे. बच्ची को पत्थर मार-मारकर चोट पहुंचाई गई. इतना ही नहीं, बच्ची के बेहोश होने पर भी वह उसे पीटता रहा.

क्लास में खिड़की से बाहर देखने पर छात्र को 4 टीचरों ने मिलकर पीटा – Delhi …

घटना से स्कूल में सुरक्षा पर सवाल उठे

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और इस घटना ने स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर स्कूल में क्लासरूम के अंदर ऐसी घटना कैसे हुई‌? क्या किसी ने बच्ची के चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी? खाली क्लासरूम में दोनों बच्चे क्यों थे? क्या घटना के समय स्कूल के अंदर कोई नहीं था? अगर स्कूल की छुट्टी थी तो दोनों बच्चे स्कूल में कैसे पहुंचे? अगर स्कूल की छुट्टी नहीं थी तो फिर घटना के बारे में किसी को पता क्यों नहीं चला? पुलिस इस मामले में स्कूल प्रशासन से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

PGI चंडीगढ़ रेफर की गई घायल बच्ची

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र ने बच्ची पर पत्थरों के साथ गमले से भी हमला किया. बेहोश होने के बाद भी वह उसे घसीटता रहा. घटना के बारे में पता चलते ही घायल बच्ची को आनन-फानन में पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले जाया गया. डॉक्टरों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन बच्ची की हालत नाजुक होने के चलते उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, बच्ची स्पेशल चाइल्ड थी, लेकिन अभी तक इस बारे में मेडिकली या फैमिली के तौर पर स्पष्ट नहीं किया गया है. बच्ची के परिजन घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं.

होमवर्क नहीं करने की सजा मौत! टीचर ने डांटा और मारा थप्पड़, रोते-रोते …

विज्ञापन

CCTV में कैद हुआ हमला करता बच्चा

बता दें कि पीड़ित बच्ची के परिजनों ने आरोपी बच्चे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है, जिसके उसके माता-पिता और स्कूल प्रशासन को भी आरोपी बनाया गया है. शिकायत मिलते ही सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने स्कूल में लगे CCTV कैमरे खंगाले, जिसमें क्लासरूम में लगे कैमरे की फुटेज में आरोपी बच्ची पर हमला करता दिखा. दोनों जांच अधिकारी मामले की छानबीन करने स्कूल पहुंचे और मैनेजमेंट से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की. हमलावर छात्र के माता-पिता को भी थाने में बुलाया गया है, क्योंकि हमले की वजह का पता लगाना बेहद जरूरी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola