हरियाणा के पंचकूला से दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड सामने आया है। यहां सेक्टर 27 स्थित एक परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इस पर 6 लोगों की मौत सेक्टर 26 स्थित ओजस हॉस्पिटल में हुई जबकि एक की मौत सेक्टर 6 के स्थित जिला चिकित्सालय में हुई। जानकारी के अनुसार परिवार कर्ज में था।
बागेश्वर धाम कथा में शामिल होने आया था परिवार
पुलिस के अनुसार मृतक उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले थे। मृतकों में प्रवीण मित्तल, उनके पिता देशराज मित्तल और उनकी पत्नी, मां, दो बेटियां और बेटा शामिल है। सूत्रों की मानें तो देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल परिवार के साथ पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देहरादून वापस लौटते समय उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
ये भी पढ़ेंःज्योति मल्होत्रा की बढ़ीं मुश्किलें, अब जाएगी जेल, हिसार कोर्ट ने दिया ये आदेश
टूर एंड ट्रैवल्स बिजनेस में हुआ घाटा
जानकारी के अनुसार परिवार ने टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस शुरू किया था। उसमें भी उनको मोटा घाटा हुआ था। तंगी इतनी ज्यादा थी कि खाने के लाले पड़े हुए थे। ऐसे में इस परिस्थिति से परेशान होकर परिवार ने इतना बड़ा कदम उठाया। वहीं घटना के बाद डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में 6 गनर्स के साथ घूमती थी ज्योति मल्होत्रा! स्कॉटलैंड यूट्यूबर के वीडियो से हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
12 hrs agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
3 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
3 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
4 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
12 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
14 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
16 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines